cy520520 Publish time 2025-12-12 18:07:46

सीएम नीतीश कुमार ने नवादा में विकास योजनाओं का लिया जायजा, जीविका दीदियों से किया संवाद

/file/upload/2025/12/4484342726125694813.webp

नवादा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। (जागरण)



जागरण संवाददाता, नवादा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा जिले के रजौली पहुंचे है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी थे।

सीएम नीतीश कुमार ने हरदिया पंचायत अंतर्गत फुलवरिया डैम पर पहुंचकर विकास योजनाओं का जायजा लिया।

बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित इस खूबसूरत डैम में मछली पालन के साथ ही फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट परियोजना पर काम किया जा रहा है, सीएम ने इसका भी निरीक्षण किया।

/file/upload/2025/12/2035207090986356165.jpg

फुलवरिया डैम का किया निरीक्षण।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थी। रजौली अनुमंडल के पास चिरैला में हेलीपैड बनाया गया था। मुख्यमंत्री ने रजौली में अलग-अलग जगहों पर जाकर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।

/file/upload/2025/12/8435004531281613731.jpg

जीविका दीदियां।

सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से भी संवाद किया। जीविका दीदियों ने वहां स्टैल लगाए हुए थे।

/file/upload/2025/12/4993760621911024920.jpg

सीएम का किया गया स्वागत।

यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश का नवादा दौरा आज, रजौली में फ्लोटिंग सोलर प्लांट का करेंगे निरीक्षण, योजनाओं की दे सकते हैं सौगात!


विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages: [1]
View full version: सीएम नीतीश कुमार ने नवादा में विकास योजनाओं का लिया जायजा, जीविका दीदियों से किया संवाद

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com