बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
/file/upload/2025/12/1380658237841038217.webpजागरण संवाददाता, बदायूं। गुरुवार रात कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर के जंगलों में पुलिस की पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोली चली, जिसमें तस्कर पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव करौतिया का रहने वाला पशु तस्कर नवाशे के खिलाफ गोकुशी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक के गुरुवार रात एसओ राजेश कौशिक अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पशु तस्कर हुसैनपुर के जंगलों की ओर आ रहा है।
इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही वह नजदीक पहुंचा कि उसने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाब में फायरिंग की।
इसमें तस्कर को दाहिने पैर में गोली लग गई और वह लड़खड़ाता हुआ जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
इसकी सूचना पर सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए तत्काल तस्कर को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसका उपचार शुरू करा दिया गया है। इधर थाने में उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गुरुवार रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान पता चला कि तस्कर हुसैनपुर की ओर आ रहा है। जब उसकी घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें तस्कर गोली लगने से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाद में उससे पूछताछ की जाएगी।
- रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी
Pages:
[1]