cy520520 Publish time 2025-12-12 19:07:44

लखीसराय में राजस्व मंत्री की लगेगी अदालत, सीओ और आरओ का होगा लिटमस टेस्ट

/file/upload/2025/12/5845044334315052469.webp

विजय सिन्हा सुनेंगे लोगों की समस्याएं। (जागरण)



संवाद सहयोगी, लखीसराय। राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि से जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए भूमि सुधार जनकल्याण संवाद अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत 15 दिसंबर को लखीसराय नगर भवन में पहली बार राजस्व मंत्री के रूप में विजय कुमार सिन्हा राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारी की मौजूदगी में जिले के लोगों से भूमि सबंधित शिकायतें, समस्याओं को सुनेंगे।

साथ ही जिले में राजस्व सेवाओं की प्रगति की भी समीक्षा बैठक करेंगे। जिले में यह पहला मौका होगा जब विभागीय मंत्री के दरबार में सीओ, आरओ से लेकर डीसीएलआर, एडीएम के कामकाज की गहन समीक्षा होगी। खास कर जिले के सभी सीओ और राजस्व पदाधिकारी का भी इस बैठक में लिटमस टेस्ट होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी हो कि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और एडीएम नीरज कुमार द्वारा हाल ही में राजस्व विभाग की जब समीक्षा की गई तो पाया गया कि सीओ और आरओ की उदासीनता के कारण जिले में दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस सहित अन्य राजस्व सेवाओं की प्रगति ठीक नही है।

विभागीय मंत्री के समीक्षा बैठक और भूमि सुधार जनकल्याण संवाद होने से पहले डीएम एडीएम राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। खास कर सभी सीओ और आरओ दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस के लंबित आवेदनों के निबटारे में दिन-रात लगे हुए हैं।
शिकायत का है डर

सीओ और आरओ को यह भी डर सता रहा है कि विभागीय मंत्री के जन अदालत में कहीं क्षेत्र की जनता उनकी शिकायत न कर दे। इसको लेकर भी सीओ और आरओ अपने स्तर से भी लोगों को मैनेज करने में लगे हुए हैं।

अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजस्व विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों की कारगुजारी से परेशान जिले के किसान और रैयत उपमुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत करने की भी तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी हो कि शहर से लेकर गांव तक सरकारी जमीन का अतिक्रमण, समय पर अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज नही होने, कार्यालय में सीओ के समय पर नही बैठने, राजस्व कर्मचारी की मनमानी से जिले के लोग परेशान है। 15 दिसंबर को नगर भवन में होने बाले विभागीय मंत्री का जनता दरबार का जिले के लोग इंतजार कर रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: लखीसराय में राजस्व मंत्री की लगेगी अदालत, सीओ और आरओ का होगा लिटमस टेस्ट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com