LHC0088 Publish time 2025-12-12 19:37:44

एक साथ मिले 3 सरकारी ऑर्डर और 20% तक भागा ये स्टॉक; आज भी जारी है तेजी, करा रहा गजब की कमाई!

/file/upload/2025/12/2746409034714514527.webp

एक साथ मिले 3 सरकारी ऑर्डर और 20% तक भागा ये स्टॉक; आज भी जारी है तेजी, करा रहा गजब की कमाई!



नई दिल्ली। Shakti Pumps Shares: शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 2 दिनों से तूफानी तेजी जारी है। कंपनी को पहले महाराष्ट्र सरकार से ऑर्डर मिला अब उसे फिर से 2 और सरकारी ऑर्डर मिला है। लगातार दो दिनों में 3 सरकारी ऑर्डर मिलने से कंपनी के शेयरों में तेजी का दौरा जारी है। इसके शेयर बीते एक साल से गिरावट का सामना कर रहे थे। लेकिन सरकारी ऑर्डर मिलते ही Shakti Pumps (India) के शेयर आंधी की तरह भाग रहे हैं। बीते दो दिनों में इसमें लगभग 20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। इस ऑर्डर की कीमत 71.25 करोड़ रुपये है। इस खबर के आते ही आज इसके शेयर 5 फीसदी तक भागे। इसके साथ कंपनी को झारखंड से भी सरकारी ऑर्डर प्राप्त हुआ है।
2 दिनों से जारी है Shakti Pumps Shares में तेजी

Shakti Pumps (India)लिमिटेड के शेयर 10 दिसंबर को 550.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। और आज यह 661.50 रुपये के स्तर तक गए। यानी इसमें लगभग 20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हाालंकि, इस खबर को लिखते वक्त इसके शेयर शक्ति पंप्स के शेयर 3.17 फीसदी की तेजी के साथ 648 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

कंपनी का स्टॉक दिन में 5.3 परसेंट बढ़कर ₹661.5 प्रति शेयर हो गया, जबकि एक दिन पहले स्टॉक 17 परसेंट से ज्यादा चढ़ा था।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी ऑर्डर की जानकारी

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से PM-KUSUM स्कीम के कंपोनेंट-B के तहत पूरे मध्य प्रदेश राज्य के लिए 2,033 स्टैंड-अलोन ऑफ-ग्रिड DC सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स (SPWPS) पंप्स के लिए वर्क ऑर्डर मिला है। 2,033 पंप्स की कुल कीमत लगभग 71.25 करोड़ रुपये (GST मिलाकर) है, जिसे 120 दिनों के अंदर पूरा किया जाना है।“

कंपनी क झारखंड सरकार से भी ऑर्डर मिला है। इसे लेकर कंपनी ने बताया कि शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को झारखंड राज्य से अपना दूसरा ऑर्डर मिला है। झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने PM-KUSUM स्कीम के कंपोनेंट-B के तहत झारखंड राज्य में अलग-अलग जगहों पर 1,200 सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम्स (SWPS) के लिए लेटर ऑफ अवार्ड दिया है। ऑर्डर की कुल कीमत लगभग 23.98 करोड़ रुपये (GST मिलाकर) है।
कितना है शक्ति पंप्स का मार्केट कैप?

शक्ति पंप्स के शेयर अभी यह एवरेज 30-दिन के ट्रेडिंग वॉल्यूम से 48 गुना ज्यादा ट्रेड कर रहा है। इस साल यह शेयर 38 परसेंट गिरा है, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 में 10 परसेंट की बढ़त हुई है। शक्ति पंप्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7,961.02 करोड़ है।

शक्ति पंप्स को झारखंड राज्य से अपना दूसरा ऑर्डर मिला है, झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने PM-KUSUM स्कीम के कंपोनेंट B के तहत 1,200 सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

यह भी पढ़ें- पांच साल में एक लाख रुपए को बना दिए 12.63 करोड़, गुजरात की कंपनी; अदाणी भी हैं इसके कस्टमर

सोर्स- NSE

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Pages: [1]
View full version: एक साथ मिले 3 सरकारी ऑर्डर और 20% तक भागा ये स्टॉक; आज भी जारी है तेजी, करा रहा गजब की कमाई!

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com