LHC0088 Publish time 2025-12-12 19:37:47

UP BJP President: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी, पांच सांसद, 26 MLA और 8 MLC शामिल

/file/upload/2025/12/4475790704217460390.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 464 मतदाता शामिल हैं। इनमें पांच सांसद, 26 एमएलए, आठ एमएलसी व 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य व जिला अध्यक्ष शामिल हैं। शनिवार को दोपहर दो से तीन बजे के बीच नामांकन पत्र भरे जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संगठन चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। शनिवार 13 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शाम चार से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया निर्धारित है। यह पूरा कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगा।

उन्होंने बताया रविवार 14 दिसंबर को यदि आवश्यकता हुआ तो मतदान कराया जाएगा। दोपहर एक बजे प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इससे पहले प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया पार्टी संविधान व निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: UP BJP President: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी, पांच सांसद, 26 MLA और 8 MLC शामिल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com