cy520520 Publish time 2025-12-12 20:07:48

यूपी बीजेपी अध्यक्ष रेस: बीएल वर्मा सबसे आगे! कल्याण सिंह के करीबी, मोदी-शाह के भरोसेमंद OBC चेहरे पर दांव?

/file/upload/2025/12/4221855317098800801.webp

बीएल वर्मा



अंकित गुप्ता, जागरण, बदायूं। बीमा अभिकर्ता से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम इन दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे लिया जा रहा है।सपा के पीडीए को कमजोर करने की काट को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ओबीसी चेहरे को लेकर ही आगे बढ़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल लखनऊ पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है शुक्रवार या शनिवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रदेश परिषद के सदस्य मतदाता की भूमिका निभाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पिछले दो महीने से माथापच्ची चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में इतनी देरी के पीछे मुख्य वजह आगामी 2027 के चुनाव काे माना जा रहा है।

भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का किसी भी तरह का असर विधानसभा चुनाव पर पड़े। इसके चलते ही अब तक प्रदेश अध्यक्ष के लिए सही नाम को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व में लगातार चर्चा चल रही थी। लेकिन अब इस प्रक्रिया को पूर्ण करने का समय आ गया है। इसके चलते ही मंगलवार को प्रदेश परिषद के सदस्यों के नामों की सूचियां जारी कर दी गई।

इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से एक सदस्य बनाया गया है। इसे प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने से जोड़कर देखा जा रहा था। अब बताते हैं कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। जिले के राजनीतिक पंडित और कुछ जनप्रतिनिधि भी दबी जुबान इस बात की चर्चा कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सबसे आगे चल रहा है।

उनके नाम को लेकर प्रदेश परिषद के सदस्यों से भी चर्चा किए जाने की बात सामने आई है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी होने के साथ ही ओबीसी की लोधी बिरादरी से आते हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी हैं। इस समय वह उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री हैं।

वह पिछले कुछ दिनों से जिले में नहीं है। उनके दिल्ली में होने की चर्चा है। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन राजनीतिक पंडितों के अनुसार बीएल वर्मा का नाम इस दौड़ में सबसे आगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कैबिनेट मंत्री बरेली के धर्मपाल सिंह का नाम भी लिया जा रहा है।





यह भी पढ़ें- सीएम योगी की दो टूक: \“घर-घर जाएं जनप्रतिनिधि\“, बरेली-बदायूं में SIR की खराब स्थिति पर जताई चिंता



यह भी पढ़ें- CM योगी की SIR समीक्षा का असर: \“फर्जी\“ और \“लापता\“ वोटरों पर शिकंजा, बरेली-बदायूं में 4 लाख नाम कटेंगे!
Pages: [1]
View full version: यूपी बीजेपी अध्यक्ष रेस: बीएल वर्मा सबसे आगे! कल्याण सिंह के करीबी, मोदी-शाह के भरोसेमंद OBC चेहरे पर दांव?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com