LHC0088 Publish time 2025-12-12 21:07:29

पति को बिस्तर पर छोड़ पत्नी प्रेमी के साथ फरार, 1.5 लाख के गहने और 50000 कैश भी ले गई

/file/upload/2025/12/8465678649869280031.webp

पति को बिस्तर पर छोड़ पत्नी प्रेमी के साथ फरार



संवाद सहयोगी, बगहा। पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला पति को बिस्तर पर छोड़ कर प्रेमी के साथ नकद व गहना लेकर फरार हो गई है। इस संबंध में उक्त महिला के पति ने धनहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसके प्रेमी के साथ उसकी पत्नी को नामजद किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि घटना दो दिसम्बर की रात है। जब पति-पत्नी रात में खाना खाने के बाद सो गए तो देर रात बाद पत्नी उसे छोड़ कर अपने प्रेमी व मुसहरी निवासी विजय कुशवाहा के साथ फरार हो गई।

प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि उसकी पत्नी डेढ़ लाख का गहना के साथ 50 हजार रुपये नकद भी लेकर गई है। सुबह होने पर उसकी खोजबीन किया तो जानकारी मिली उसे विजय कुशवाहा अपने साथ लेकर फरार हुआ है। जिसमें विजय की पत्नी मधु देवी भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट

दूसरी ओर, पठखौली थाने के डुमवलिया मोहल्ले में रास्ते से कुर्सी नहीं हटाने को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई है। इस संबंध में बेतिया के मटियरिया थाने के महुई निवासी अरुण कुमार महतो ने एससीएसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए नरईपुर निवासी मुन्ना यादव, विक्की यादव आदि को नामजद किया है। जिसमें आरोप है कि आठ दिसम्बर की सुबह अरुण कुमार महतो अपने किराया के मकान पारस नगर से अपने दोस्त व डुमवलिया निवासी राहुल कुमार दूबे के घर गया था।

उसी दौरान उक्त लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट होने के कारण यह है कि सात दिसम्बर को दोनों लोग राहुल कुमार दूबे के घर से बाइक से कही जा रहे थे। उसी दौरान मुन्ना यादव व अन्य लोग रास्ते पर कुर्सी लगाकर बैठे थे। जिससे बाइक को निकलने में परेशानी हो रही थी। जिसे देख राहुल ने कुर्सी को हटाने को कहा तो उसी क्रम में दोनों तरफ से विवाद हुआ था।
Pages: [1]
View full version: पति को बिस्तर पर छोड़ पत्नी प्रेमी के साथ फरार, 1.5 लाख के गहने और 50000 कैश भी ले गई

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com