Chikheang Publish time 2025-12-12 21:07:37

कहां छिपा है गोवा के क्लब का तीसरा मालिक? लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली लाने के लिए आईबी की टीम थाईलैंड रवाना

/file/upload/2025/12/678436826842445975.webp



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित बर्च बाय राेमियो लेन नाइटक्लब के मालिक गाैरव व सौरव लूथरा को मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली लाया जाएगा। गोवा में बीते शनिवार की रात नाइटक्लब में आग लगते ही दोनों भाई तुरंत टिकट बुक करवा पहले मुंबई और वहां से इंडिगो एयरलाइंस से थाईलैंड भाग गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत सरकार व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों भाईयों को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया और इसकी सूचना भारत सरकार को दे दी गई। जिसके बाद लूथरा ब्रदर्स को भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक दोनों को दिल्ली लाने के लिए आईबी के कुछ अधिकारियों की टीम शुक्रवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो गई है। आईबी ही दोनों को लेकर दिल्ली आएगी। उसके बाद दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर गोवा पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें गोवा ले जाया जाएगा।

यह पहला मौका है जब किसी बड़े व हाई प्रोफाइल आपराधिक मामले में घटना के तुरंत बाद आरोपी देश छोड़कर फरार हो गए हों और उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर व ब्लू काॅर्नर नोटिस जारी कराने पर किसी देश की पुलिस उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया हो। बताया जा रहा है कि गोवा पुलिस व भारतीय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से लूथरा ब्रदर्स को भारत छोड़कर थाईलैंड भागने पर उन्हें पांच दिन के अंदर हिरासत में ले लिया गया।

गोवा के डीजी आलोक कुमार का कहना है कि अबत क की जांच में नाइटक्लब में आग लगने का कारण ई पटाखे से निकली आग के गोले व शाॅर्ट सर्किट के मिश्रण को माना जा रहा है। साेमवार तक गोवा अग्निशमन विभाग की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी, उससे आग लगने के सही कारण की पुष्टि हो जाएगी।

हादसे में जिन 25 लोगों की मौत हुई है उनकी सूची बनाकर गृह मंत्रालय व गोवा सरकार के संबंधित विभाग को भेज दी गई है ताकि उनके स्वजन को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। गोवा सरकार की तरफ से पांच-पांच लाख व प्रधानमंत्री फंड से सभी के स्वजन को दो-दो लाख मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जब जल रहा था गोवा का नाइट क्लब, तब दिल्ली में क्यों जश्न मना रहे थे लूथरा ब्रदर्स? कोर्ट में हुआ खुलासा

नाइटक्लब के एक मालिक सुरेंद्र कुमार खोसला को गोवा पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसके खिलाफ भी गोवा पुलिस ने सात दिसंबर को सीबीआई के जरिये लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवा दिया था।

वह देश में ही छिपा है अथवा देश छोड़कर भाग गया है इसकी जानकारी गाेवा पुलिस को नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि लूथरा ब्रदर्स ने क्लब बनाने के लिए उसकी जमीन लीज पर ली थी। क्लब में उसका भी मालिकाना शेयर था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

आगजनी मामले में गोवा पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें क्लब के मालिक अजय गुप्ता, चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर व मैनेजर भरत कोहली शामिल है।

भरत कोहली, पंजाबी बस्ती, सब्जी मंडी का रहने वाला है। वहीं, अजय गुप्ता गुरुग्राम के सुशांत लोक का रहने वाला है। उसका रियर एस्टेट का भी कारोबार है। अजय गुप्ता व भरत कोहली को गोवा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- गोवा नाइट क्लब हादसा: इंडिगो से भागे और \“इंडिगो\“ में ही पकड़े गए, कैसे फेल हुआ लूथरा ब्रदर्स का पूरा प्लान
Pages: [1]
View full version: कहां छिपा है गोवा के क्लब का तीसरा मालिक? लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली लाने के लिए आईबी की टीम थाईलैंड रवाना

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com