LHC0088 Publish time 2025-12-12 21:39:53

संभल में मेरठ-बदायूं हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, र‍िश्‍तेदार घायल

/file/upload/2025/12/7620718184926057205.webp



संवाद सूत्र, गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पहुंचाने के बाद घायल की हालत भी गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं जनपद के बिल्सी थाना अंतर्गत गांव असौली निवासी ललतेश (25) पुत्र रामौतार चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। वह 10 दिन पहले ही गांव आए थे। गुरुवार को बाइक पर सवार होकर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर ढाय निवासी अपनी बहन लालू की ससुराल गए थे।

शुक्रवार की सुबह ललतेश अपने बहनोई सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जुनावई गए थे। इसके बाद दोनों जुनावई से गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर ढाय वापस आ रहे थे। जैसे ही वह सैंजना गांव में हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने देखा तो हादसे की और दौड़े। साथ ही दोनों घायलों को उठाकर गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां पर चिकित्सक ने ललतेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बहनोई सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर स्वजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि मृतक का बहनोई सुभाष कुछ दिन पहले ही हत्या मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है। मृतक ललतेश दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी अंजलि, छोटे भाई भुवनेश, बहन ममता, नन्ही व पिता रामौतार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Pages: [1]
View full version: संभल में मेरठ-बदायूं हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, र‍िश्‍तेदार घायल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com