deltin33 Publish time 2025-12-13 02:07:19

रफ्तार का कहर...सीहोर में महिला एसआई ने थार से चार लोगों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

/file/upload/2025/12/3895836684530956943.webp

इंदौर-भोपाल हाइवे पर ग्राम बिलकिसगंज जोड़ के पास घायल पड़ा कंपल बेचने वाला।



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे सीहोर में इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम बिलकिसगंज जोड़ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार थार वाहन ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। थार आष्टा थाने में पदस्थ महिला एसआई किरन राजपूत चला रही थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपित एसआई के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला एसआई लाल रंग की थार से आष्टा से भोपाल की ओर जा रही थीं। बिलकिसगंज चौराहे के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खोने पर कार सीधे सड़क किनारे दुकान लगाकर कंबल बेच रहे लोगों में जा घुसी। इससे पहले कि वाहन रुकता, उसने सामने से आ रही बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में वकील पिता गिरधारी उम्र 28, निवासी उज्जैन कंबल विक्रेता, लखन पिता मदन लाल उम्र 16, निवासी महिदपुर उज्जैन कंबल विक्रेता घायल हो गए। इसके अलावा रातीबड़ निवासी बाइक सवार हृदयेश व विजय भी घायल हुए हैं। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

कंबल बेचने वाले तूफान सिंह बंजारा ने थाना कोतवाली में घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने महिला एसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली टीआई रवीन्द्र यादव ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Pages: [1]
View full version: रफ्तार का कहर...सीहोर में महिला एसआई ने थार से चार लोगों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com