Chikheang Publish time 2025-12-13 03:37:11

अहमदाबाद के होटल में लगी आग, 35 लोग बचाए गए; होटल का मैनेजर फरार

/file/upload/2025/12/7543376728823194045.webp

अहमदाबाद के एक होटल में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, अहमदाबाद। अहमदाबाद के एक होटल में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। इसमें फंसे 35 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

अग्निशमन केंद्र के अधिकारी प्रवीणसिंह सोलंकी ने बताया कि सोला क्षेत्र में साइंस सिटी रोड के पास परिश्रम एलिगेंस व्यावसायिक परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित होटल सिटीजन इन में दोपहर करीब तीन बजे आग लगी। आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आठ से नौ दमकल गाडि़यां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर और सीढि़यों का इस्तेमाल करके इमारत से 35 लोगों को बचाया। सोलंकी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि आग होटल की पेंट्री में लगी, जहां फ्रिज, गैस स्टोव और सिलेंडर रखा हुआ था। होटल मैनेजर अनिल पटेल आग लगने के बाद कथित तौर पर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। वह राजस्थान के रहने वाले हैं।
Pages: [1]
View full version: अहमदाबाद के होटल में लगी आग, 35 लोग बचाए गए; होटल का मैनेजर फरार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com