LHC0088 Publish time 2025-12-13 05:06:22

Uttarakhand : भाजपा ने 18 सांगठनिक जिलों में सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की

/file/upload/2025/12/5386736992408741959.webp

उत्तराखंड भाजपा कार्यालय।



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: भाजपा ने अपने 18 सांगठनिक जिलों में पार्टी के सात मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षो के परामर्श से इन जिलों के पार्टी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों के मोर्चा अध्यक्षों की सूची जारी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश भाजपा ने अपने सात मोर्चों युवा, महिला, किसान, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिए थे। लेकिन, इन मोर्चों के जिलाध्यक्षों को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। शुक्रवार को पार्टी के 18 सांगठनिक जिलों में इन मोर्चो के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन सांगठनिक जिलों में सातों मोर्चों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं, उनमें बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, देहरादून-ग्रामीण, रुड़की, देहरादून-महानगर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चम्पावत, कोटद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, रानीखेत, ऊधम सिंह नगर व काशीपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के दौरे पर, भीमताल को दी 123 करोड़ 34 लाख रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सीएम धामी सख्त, बच्चों के लिए एस्कार्ट व्यवस्था लागू; पौड़ी डीएफओ हटाए

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नए जमाने की राजनीति के प्रयाेग की अग्नि परीक्षा! क्‍या धामी मॉडल पर भाजपा नापेगी पहाड़ से लेकर मैदान?
Pages: [1]
View full version: Uttarakhand : भाजपा ने 18 सांगठनिक जिलों में सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com