deltin33 Publish time 2025-12-13 05:06:25

UP: सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य 30 जून तक पूरा करें: स्वतंत्र देव

/file/upload/2025/12/6359710949519061698.webp

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश में 30 जून तक ड्रेनों की सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की 60वीं बैठक में क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए कि सफाई कार्य के वीडियो, फोटोग्राफ भी संरक्षित रखें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ नियंत्रण के लिए कटाव रोधी कार्य, तटबंध संरक्षण व नदी तटीय सुधार से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता अपने अधीन खंडों के कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी नदियों, नालों और तटबंधों का विवरण, उन पर वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक कराए गए कार्यों के विवरण सहित सभी कार्य कराने के बाद लाभ का प्रस्तुतिकरण भी तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बाढ़ क्षेत्रों में जल निकासी तंत्री, पंप हाउस, तटबंधों की स्थिति का प्रस्तुतिकरण देखा। साथ ही उनके कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में राज्य मंत्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग भी मौजूद थे।
Pages: [1]
View full version: UP: सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य 30 जून तक पूरा करें: स्वतंत्र देव

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com