LHC0088 Publish time 2025-12-13 10:36:39

क्या आपका बच्चा भी नाश्ता करने में आनाकानी करता है? ये 9 डिशेज देखते ही चट कर जाएगा टिफिन

/file/upload/2025/12/189009381043811755.webp

बच्चों के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता रेसिपी (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता दिनभर की पढ़ाई, खेल और एक्टिविटी का आधार होता है। हेल्दी नाश्ता न केवल उनकी बॉडी को एनर्जी देता है बल्कि दिमागी विकास और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। लेकिन बच्चों को अक्सर हेल्दी खाना पसंद नहीं आता और वे टेस्टी चीजों की डिमांड करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में जरुरी है कि नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी हेल्दी और टेस्टी नाश्ता रेसिपीज जो बच्चों को पसंद भी आएंगी और उनकी सेहत भी बनाएंगी
वेजिटेबल उपमा

सूजी और ढेर सारी सब्जियों से बना उपमा बच्चों के लिए हेल्दी और हल्का नाश्ता है। यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।
ओट्स पैनकेक

ओट्स, दही और फलों से बना पैनकेक बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन है। इसमें शहद डालने से टेस्ट और बढ़ जाता है, साथ ही यह पचने में आसान है।
पोहा

चिवड़ा, करी पत्ता, मूंगफली और सब्जियों से तैयार पोहा आयरन, गुड फैट्स और विटामिन से भरपूर होता है। यह बच्चों को दिनभर एक्टिव रखता है।
मूंग दाल चीला

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला बच्चों की मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
फ्रूट-योगर्ट बाउल

दही में सीजनल फ्रूट्स, थोड़ा शहद और ऊपर से ग्रेनोला डालकर बना बाउल बच्चों को बेहद पसंद आएगा। यह पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है।
पनीर पराठा

कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर पनीर पराठा बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसे दही या चटनी के साथ परोसें।
वेजी इडली

इडली में गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह हल्की और बच्चों के लिए आसानी से पचने वाली डिश है।
एग-वेजी सैंडविच

होलग्रेन ब्रेड, उबले अंडे और हरी सब्जियों से बना सैंडविच प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। यह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है।
स्मूदी बाउल

दूध या दही में केला, स्ट्रॉबेरी, आम या ब्लूबेरी मिलाकर बनी स्मूदी बाउल टेस्टी और हेल्दी दोनों है। इसमें नट्स या सीड्स डालकर इसे और हेल्दी बनाया जा सकता है।

बच्चों का नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि उनकी सेहत और विकास को ध्यान में रखकर होना चाहिए। ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज बच्चों को स्वाद और पोषण दोनों देंगी। इन्हें डेली बदल-बदलकर नाश्ते में शामिल करें, जिससे बच्चे बोर न हों और हर दिन एनर्जी से भरपूर रहें।

यह भी पढ़ें- सालों-साल तक दिल रहेगा जवान! बस सुबह की शुरुआत करें इन हेल्दी रेसिपीज के साथ

यह भी पढ़ें- सिर्फ \“ओवरनाइट ओट्स\“ ही नहीं, नाश्ते में ट्राई करें शेफ की बताई 7 स्वादिष्ट और आसान ओट्स रेसिपीज
Pages: [1]
View full version: क्या आपका बच्चा भी नाश्ता करने में आनाकानी करता है? ये 9 डिशेज देखते ही चट कर जाएगा टिफिन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com