LHC0088 Publish time 2025-12-13 11:06:21

पश्चिमी विक्षोभ से सुबह का तापमान बढ़ा, आगरा में चार दिन तक धुंध का अलर्ट

/file/upload/2025/12/5875785006924204366.webp



जागरण संवाददाता, आगरा। हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ से सुबह का तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को एक सप्ताह बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप निकली। वहीं, रात को सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चार दिन तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले एक सप्ताह से सुबह का तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, ऐसे में सुबह सर्द हवा चलने के बाद तेज धूप निकल आई। इससे न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी, दोपहर में तेज धूप निकली। लोग धूप का आनंद लेते रहे। चार बजे के बाद सर्द हवा चलने लगी, रात में गलन भरी सर्दी पड़ने लगी।

अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण पूर्वांचल के उत्तरी जिलों में व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में घना कोहरा पड़ रहा है। वहीं, आगरा सहित प्रदेश के अन्य भागों में सुबह धुंध के साथ हल्के से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। मगर, सुबह के तापमान में गिरावट नहीं आएगी, सुबह का तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और सुबह के समय धुंध छाएगी।

संजय प्लेस की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित

सर्द हवा चलने और सुबह के समय धुंध छाने से प्रदूषक तत्व निचली सतह पर बढ़ने लगा है। इससे शुक्रवार को संजय प्लेस की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। इसमें भी धूल कण के साथ ही कार्बन मोनोआक्साइड और ओजोन का स्तर ज्यादा रहा। वहीं, शाहजहां गार्डन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 170 दर्ज किया गया। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी एक्यूआइ 100 से अधिक दर्ज किया गया।
Pages: [1]
View full version: पश्चिमी विक्षोभ से सुबह का तापमान बढ़ा, आगरा में चार दिन तक धुंध का अलर्ट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com