cy520520 Publish time 2025-12-13 12:06:21

UP Weather Update: घने कोहरे से ढकेगा गोरखपुर-आगरा शहर, शून्य दृश्यता की चेतावनी

/file/upload/2025/12/4117429121296822652.webp

तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। UP Weather Today: ठंड अपना असर दिखाने लगी है। इसके साथ ही कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा रहा, जिससे दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। इससे सड़क यातायात प्रभावित रहा। सुबह- सवेरे टहलने निकले लोगों को असुविधा उठानी पड़ी।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने इसे इस सीजन का सबसे घना कोहरा बताते हुए अगले तीन दिन तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रात में पारा नीचे आने से ठंड अधिक रही। धीरे- धीरे इसमें बढ़ोत्तरी होगी। कोहरे में वाहन लेकर चलने पर एडवाजयरी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग से जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा।
न्यूनतम तापमान का पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा में नमी अधिक होने और तापमान गिरने के कारण गुरुवार की देर रात को कोहरा तेजी से विकसित हुआ, जो शुक्रवार की सुबह तक बेहद घना हो गया। इससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे कई स्थानों पर वाहन लेकर चलने में चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि क्षोभमंडल (वायुमंडल की सबसे निचली और घनी परत) के निचले स्तर पर स्थिरता बनी रहने से तराई क्षेत्रों में कोहरा अत्यंत घना हो रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: अयोध्या समेत यूपी के इन 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, मौसम व‍िभाग ने द‍िया अपडेट

शनिवार, रविवार और सोमवार को भी घने कोहरे की संभावना है,जो देर रात से सुबह 10 बजे तक छाया रह सकता है। इससे दृश्यता बेहद कम रहेगी। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश में पछुआ और उत्तरी हवाओं का असर बना हुआ था, जिससे न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा था। लेकिन 12 दिसंबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ और संभावित पुरवा हवाओं के कारण तापमान में गिरावट थमेगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

यह बरतें सावधानी
सुबह घना कोहरा होने पर टहलने से परहेज करें।
कोहरा अधिक होने पर अत्यावश्यक स्थिति में ही यात्रा करें।
वाहन धीमी गति से चलाएं और दूरी बनाकर रखें।
फाग लाइट और डिपर का उपयोग अवश्य करें।
सड़क किनारे अनावश्यक रुकने से बचें।

आगरा का मौसम

हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ से सुबह का तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को एक सप्ताह बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप निकली। वहीं, रात को सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चार दिन तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।
Pages: [1]
View full version: UP Weather Update: घने कोहरे से ढकेगा गोरखपुर-आगरा शहर, शून्य दृश्यता की चेतावनी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com