cy520520 Publish time 2025-12-13 14:06:28

Weather Update: सुहाग नगरी में बदला मौसम, सुबह कोहरा; रात में गलनभरी कड़ाके की ठंड और दिन में धूप

/file/upload/2025/12/841710622435273876.webp

कोहरे में निकलते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। जिले में मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ दिन में तेज धूप खिल रही है। वहीं रात में गलन भरी सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। शुक्रवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे हाईवे सहित मुख्य मार्गों वाहन चालक परेशान रहे। 10 बजे बाद मौसम साफ होने पर धूप खिली से लोगों को थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान में आठ और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुबह हल्का कोहरा छाने से परेशान रहे वाहन चालक

पिछले कुछ दिनों से गलन भरी सर्दी में सुबह और रात के तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। सुबह सिक्सलेन और हाईवे पर उसायनी, राजा का ताल, मीरा चौरारा, नगला भाऊ सहित अन्य क्षेत्रों में हाईवे से गुजरने वाले वाहन धीमी गति से गुजरे। सुबह स्कूली छात्र-छात्राएं और नौकरी पेशा घरों से गर्म कपड़े पहन कर ही निकले, फिर भी सड़क पर ठंड से परेशान रहे। दिन में धूप खिलने के कारण लोगों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें- UP Weather: अयोध्या समेत यूपी के इन 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, मौसम व‍िभाग ने द‍िया अपडेट

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: कोहरे की चादर में लिपटा मंडी-बिलासपुर, शिमला में तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस
वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका, पानी का हो रहा छिड़काव

मौसम में बदलाव के कारण बच्चे और बुजुर्ग सर्दी, जुकाम, बुखार से अधिक पीड़ित हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इधर रात में गलन भरी सर्दी पड़ने के बाद भी नगर निगम द्वारा अब तक अस्थाई रैन बसेरा तैयार नहीं कराए गए हैं, जिससे गरीब और बेसहारा लोग खुले में साेने को विवश हैं।
Pages: [1]
View full version: Weather Update: सुहाग नगरी में बदला मौसम, सुबह कोहरा; रात में गलनभरी कड़ाके की ठंड और दिन में धूप

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com