deltin33 Publish time 2025-12-13 14:37:29

बच्चों की पढ़ाई पर संकट, आर्थिक स्थिति खराब... दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वाले अमरोहा के अशोक का परिवार बेहाल

/file/upload/2025/12/777823674548738017.webp

घर पर गुमसुम बैठा परिवार



राशिद चौधरी, हसनपुर। दिल्ली में हुए धमाके में जान गवाने वाले मंगरौला के अशोक गुर्जर के बच्चे घटना के बाद से स्कूल नहीं गए हैं। पत्नी सोनम का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह गांव में ही रह रही हैं। घटना के बाद से उनकी दोनों बेटी आरोही और काव्या एवं बेटा आरव स्कूल नहीं गए हैं। सरकार की ओर से मृतक के आश्रितों को अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिल्ली धमाके में जान गवाने वाले अशोक के बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल

10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के नजदीक हुए धमाके में मंगरौला के अशोक गुर्जर और हसनपुर रहरा अड्डा निवासी उनके दोस्त लोकेश अग्रवाल की जान चली गई थी। अशोक गुर्जर दिल्ली के जगतपुर गांव में किराए के मकान में बच्चों सहित रहते हुए डीटीसी बस पर कंडक्टर थे। पति की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने गांव मंगरौला आ गई थी। तब से बच्चे गांव में दादी के पास रह रहे हैं।

आर्थिक मदद को सरकार की ओर देख रहा पीड़ित का परिवार।

पत्नी सोनम का कहना है कि उनके पास अब आमदनी का कोई जरिया नहीं है। इसलिए गांव में रह रही हैं। बच्चों के अभी तक स्कूल नहीं जाने का गम चेहरे पर साफ झलक रहा है। उनका परिवार आर्थिक मदद के लिए सरकार की तरफ देख रहा है। पत्नी ने भी सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। गांव में उनके मकान की हालत भी बेहतर नहीं है।
Pages: [1]
View full version: बच्चों की पढ़ाई पर संकट, आर्थिक स्थिति खराब... दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वाले अमरोहा के अशोक का परिवार बेहाल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com