Amroha Accidnet: कोहरे में जीरो विजिबिलिटी, हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर में एक की मौत
/file/upload/2025/12/4676527205750049683.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, गजरौला। शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। इस दौरान गांव शहबाजपुर डोर के निकट आपस में कई वाहन टकरा गए। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। डीसीएम, पिकअप, बस, टक्कर ट्राली व अन्य वाहन की टक्कर हुई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हाईवे पर कोहरे में टकराए वाहन, एक की मौत
यह हादसे शनिवार सुबह लगभग 6 बजे गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए। जिसमे एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हाईवे पर कई किलोमीटर जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Pages:
[1]