LHC0088 Publish time 2025-12-13 17:07:25

चेन पुलिंग और महिला डिब्बे में अवैध प्रवेश पर रेलवे की कड़ी कार्रवाई, नवंबर में 3270 लोग गिरफ्तार

/file/upload/2025/12/1619855112645894955.webp

महिला डिब्बे में अवैध प्रवेश पर रेलवे की कड़ी कार्रवाई



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल प्रशासन ट्रेन संचालन को समय पर रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहा है। इसी क्रम में ‘आपरेशन समय पालन’ और ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ के तहत नवंबर 2025 में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। इन दोनों अभियानों में कुल 3270 लोगों पर कार्रवाई की गई।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों में अनावश्यक रूप से ट्रेनों में चेन पुलिंग कर रेलगाड़ियों को रोकने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
चेन पुलिंग के आरोप में 1003 लोग हिरासत में

नवंबर 2025 में ही रेलवे सुरक्षा बल ने चेन पुलिंग के आरोप में 1003 लोगों को हिरासत में लिया। इन सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत मामला दर्ज किया गया। सबसे अधिक कार्रवाई दानापुर मंडल में हुई जहां 405 लोग पकड़े गए।

इसके अलावा समस्तीपुर मंडल में 249, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 135, सोनपुर में 111 और धनबाद मंडल में 103 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ की टीमें लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार गश्त कर चेन पुलिंग कर उतरने वाले यात्रियों को मौके पर ही पकड़ रही हैं ताकि ट्रेन विलंब की समस्या को रोका जा सके।
2267 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया

वहीं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ के तहत महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। नवंबर माह में इस अभियान के दौरान कुल 2267 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इसमें सर्वाधिक 1084 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए।

इसके अलावा पीडीडीयू मंडल में 558, धनबाद में 355, समस्तीपुर में 148 तथा सोनपुर मंडल में 122 पुरुष यात्रियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।


पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में ऑपरेशन समय पालन और महिला सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन समय पालन से चेन पुलिंग करने वाले घटनाओं में कमी आयी है। रेल सुरक्षा बल को ही इसके लिए तैनाती की गयी है। आरपीएफ चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। -सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल।
Pages: [1]
View full version: चेन पुलिंग और महिला डिब्बे में अवैध प्रवेश पर रेलवे की कड़ी कार्रवाई, नवंबर में 3270 लोग गिरफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com