deltin33 Publish time 2025-12-13 17:38:02

बरवाअड्डा फल मंडी के पास कचरे की ढेर में लगी आग, सैकड़ों कैरेट फल जलकर खाक; व्यापारियों को भारी नुकसान

/file/upload/2025/12/3445352630708619908.webp

कचरे के ढेर में लगी आग



जागरण संवाददाता, झरिया। बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार समिति के फल मंडी के समीप बने कचरा डंप में शनिवार की सुबह असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। सुबह-सुबह लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया।

कचरे में पड़े प्लास्टिक, सड़े-गले फल और लकड़ी के अवशेषों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और घना धुआं फैलने से आसपास के दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सैकड़ों कैरेट फल आग की चपेट में

फल मंडी में रखे सैकड़ों कैरेट फल आग की चपेट में आ गए, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। कई दुकानदारों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें सामान हटाने तक का मौका नहीं मिल सका।

/file/upload/2025/12/3892906515705961201.jpeg

घटना की सूचना मिलते ही कृषि बाजार समिति के सचिव विपुल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बुझाने में लगभग दो घंटे का समय लगा

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में लगभग दो घंटे का समय लगा। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे पहले भी कई बार आग की घटना हो चुकी है।

/file/upload/2025/12/125172434243114045.jpeg

कृषि बाजार समिति के सचिव विपुल कुमार ने कहा कई बाद फल मंडी के व्यापारियों को कई बाद कैरेट हटाने को बोला गया है इससे बावजूद फल मंडी के व्यापारियों द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है।
Pages: [1]
View full version: बरवाअड्डा फल मंडी के पास कचरे की ढेर में लगी आग, सैकड़ों कैरेट फल जलकर खाक; व्यापारियों को भारी नुकसान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com