Rudrapur News: डीडी चौक पर महिला से मनचले ने की छेड़छाड़, चखाया ऐसा मजा; पांव पकड़कर मांगी माफी
/file/upload/2025/12/187149883243872213.webpमौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। डीडी चौक पर मनचले ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। इससे भड़की महिलाओं ने चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। जिससे मौके पर अच्छा खासा हंगामा हो गया। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में आरोपित ने महिलाओं के पांव पकड़कर माफी मांगी। जिसके बाद ही महिलाएं शांत हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शुक्रवार शाम दो महिलाएं बाजार की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान डीडी चौक के पास एक मनचले युवक ने महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर द। महिलाओं ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इस पर महिलाएं भड़क उठी और उसे दबोच लिया। साथ ही उसकी धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं ने चप्पलों से उस पर कई वार किए। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। बाद में किसी ने सूचना पुलिस को दी। पास में ही तैनात यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया। जिस पर आरोपित ने महिलाओं के पांव पकड़कर माफी मांगी, तब जाकर महिलाएं शांत हुई। पुलिस के अनुसार, महिलाओं की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।
Pages:
[1]