LHC0088 Publish time 2025-12-13 19:37:29

पति ने रचाई दूसरी शादी, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी; फिरोजाबाद पुलिस के सामने आया अजब केस

/file/upload/2025/12/7847808631269069405.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद स्वजन ने महिला की सहमति से देवर से शादी करा दी। कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे जबरन मायके छोड़ दिया। अब पति ने दूसरी शादी कर ली है। विवाहिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। लाइनपार पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहले पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद देवर से की थी शादी

लाइनपार में गुदाऊ की ठार कठेंगर निवासी बीनू ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी 24 फरवरी 2019 को सतेंद्र सिंह निवासी मुहल्ला बाह पिनाहट देहात गोपाल सागर कुआं के पास थाना-पिनाहट आगरा के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई। 15 नवंबर 2020 को सड़क दुर्घटना में बीनू के पति सतेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष ने आपसी सहमति से 22 अप्रैल 2022 को देवर वीरेंद्र सिंह से दूसरी शादी करा दी।
शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। धमकाते थे कि उसकी दूसरी जगह शादी करते तो दहेज में 10 लाख मिलते। तू अब 10 लाख रुपये लेकर आ नहीं तो जान से मार देंगे। 10 फरवरी 2024 को ससुराल वाले जबरन मायके छोड़ गए। इस पर पीड़िता ने 11 मार्च 2024 को घरेलू हिंसा की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि 24 नवंबर को वीरेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। थानाध्यक्ष रमित आर्या ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामले में पति और ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: पति ने रचाई दूसरी शादी, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी; फिरोजाबाद पुलिस के सामने आया अजब केस

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com