deltin33 Publish time 2025-12-13 20:07:30

सावधान! अगर आंखों में हो रही हैं ये दिक्कतें, तो नजरअंदाज न करें, शरीर दे रहा इस मिनरल की कमी का संकेत

/file/upload/2025/12/8296495011856516947.webp

आंखों में दिखें ये लक्षण तो हो सकती है जिंक की कमी, जानिए बचाव (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर के सही विकास के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन-मिनरल्स हमें सेहतमंद बनाने और अच्छी तरह से विकसित होने में मदद करते हैं। यह बात लगभग सभी जानते हैं, लेकिन हेल्दी रहने के लिए किन पोषक तत्वों की जरूरत है, इसकी जानकारी बेहद कम लोगों को होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसलिए लोग अक्सर जिंक जैसे जरूरी मिनरल को अनदेखा कर देते हैं, जिससे शरीर में इसकी कमी होने लगती है। शरीर में किसी भी जरूरी पोषक तत्व की कमी होने पर इसके संकेत नजर आने लगे हैं। ऐसा ही कुछ जिंक की कमी होने पर भी होता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर आंखों में कुछ चेतावनी संकेत नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-
क्यों जरूरी है जिंक?

जिंक एक जरूरी मिनरल है, जो मानव शरीर के विकास, इम्युनिटी बढ़ाने और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। यह प्रोटीन, फैट और डीएनए के मेटाबॉलिज्म में एक महत्वपूर्ण तत्व है। साथ ही यह घाव भरने में मददगार होता है और इम्युनिटी बेहतर करता है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

इसके अलावा, जिंक आई हेल्थ को बनाए रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। हमारी आंखें वे टिश्यू हैं, जिनमें जिंक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, विशेष रूप से रेटिना, रेटिनल पिगमेंट एपिथेलियम (आरपीई) और कोरॉइड में, जो आंखों के वे हिस्से हैं, जिन्हें खून से पोषक तत्व मिलते हैं।

टेलर एंड फ्रांसिस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जिंक की कमी से आंखों की संरचना और फंक्शनिंग में बदलाव आ सकता है। इन बदलावों से विजन लॉस के साथ-साथ रोशनी के प्रति रेटिना की प्रतिक्रिया में भी बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं जिंक की कमी होने पर आंखों में क्या लक्षण नजर आते हैं-

[*]नाइट ब्लाइडनेंस (निक्टालोपिया): कम रोशनी या अंधेरे में देखने में कठिनाई, जो विटामिन ए की फंक्शनिंग में कमी से संबंधित है।
[*]ब्लर विजन: शरीर में जिंक की कमी होने पर सामान्य ब्लर विजन और भेंगापन की समस्या हो सकती है।
[*]रोशनी के प्रति सेंसिटिविटी (फोटोफोबिया): रोशनी के कारण होने वाली असुविधा या पीड़ा जिंक की कमी की तरफ इशारा करता है।
[*]कम रोशनी में समस्या: शरीर में जिंक की कमी होने पर कम रोशनी वाली जगहों में देखने की परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेटिना अपने सामान्य कामकाज और डैमेज से सुरक्षा के लिए जिंक पर काफी हद तक निर्भर करता है।

कैसे दूर करें इसकी कमी

शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने लिए आप सप्लीमेंट्स के साथ-साथ कुछ फूड्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये फूड्स जिंक से भरपूर होते है, जो निम्न हैं-

[*]मीट और चिकन
[*]मछली
[*]डेयरी प्रोडक्ट
[*]मेवे और बीज
[*]अंकुरित गेहूं
[*]दालें, मटर और फलियां


यह भी पढ़ें- बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं बाल तो करा लें टेस्ट, हो सकती है इन विटामिन और मिनरल्स की कमी

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ तनाव ही नहीं, आंखों के नीचे काले घेरे होने के ये 7 कारण भी हैं ज‍िम्‍मेदार; ऐसे करें बचाव
Pages: [1]
View full version: सावधान! अगर आंखों में हो रही हैं ये दिक्कतें, तो नजरअंदाज न करें, शरीर दे रहा इस मिनरल की कमी का संकेत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com