Chikheang Publish time 2025-12-13 21:39:47

अब तक दो करोड़ फेरे लगाने वाली नमो भारत ट्रेन को लेकर NCRTC की नई तैयारी, इससे और सुविधाजनक हो जाएगा आपका सफर

/file/upload/2025/12/8763103222123617984.webp



जागरण संवाददाता, मेरठ। विकास के मानचित्र पर गति से प्रगति का हस्ताक्षर करने वाली देश की पहली रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन लोगों का भरोसा जीतने में सफल हो रही है। दो साल के अंदर यात्रियों के दिल में ऐसा स्थान बनाया कि ट्रेनों का अंतराल 15 मिनट से घटाकर दस मिनट करना पड़ा। अब मेरठ व आसपास के लोगों की पसंद को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने भविष्य में इसे तीन मिनट पर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

82 किमी लंबे कारिडोर के 55 किमी हिस्से में वर्तमान में मेरठ के भूड़बराल यानी मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक ट्रेन की सेवा उपलब्ध है, जिस पर प्रतिदिन औसतन 60 हजार लोग यात्रा करने लगे हैं। यही नहीं ट्रेन को शुरू हुए दो साल हो गए हैं, अब तक इस ट्रेन ने दो करोड़ फेरे लगा लिए हैं।

अक्टूबर 2023 में इसके संचालन की शुरुआत हुई थी तब से लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था, जिसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर से यात्री सेवा शुरू हो गई थी। उसके एक महीने पूरे होने के बाद नवंबर 2023 में प्रतिमाह 72 हजार से अधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई थी।

वर्ष 2024 में मार्च में मोदीनगर नार्थ तक फिर उसके बाद अगस्त में मेरठ साउथ स्टेशन तक विस्तार किया गया। वर्ष 2024 के अंत तक नौ स्टेशनों के साथ कारिडोर का 42 किमी का हिस्सा खोल दिया गया, जिस कारण दिसंबर माह में यात्रियों की संख्या लगभग सात लाख हो गई। यानी एक साल में ही लगभग दस गुणा बढ़ोतरी हुई।

जनवरी 2025 में न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक दिल्ली सेक्शन में 13 किमी लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया गया। इसमें आनंद विहार सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन भी शामिल था।

इस खंड के विस्तार से वर्ष 2025 के मध्य तक यानी जुलाई के महीने में प्रति माह औसतन यात्रियों की संख्या लगभग 15 लाख का आंकड़ा छूने लगी। इसी के साथ नमो भारत में दैनिक यात्रियों की सबसे अधिक संख्या 81 हजार 550 दर्ज की गई। वर्तमान में औसतन 55 हजार से 60 हजार लोग प्रतिदिन नमो भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं।
इसलिए पसंद बन रही नमो भारत

[*]प्रति 10 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध है।
[*]सभी कोच वातानुकूलित हैं और बैठने के लिए गद्दे वाली सीट है।
[*]सामान रखने, मोबाइल चार्ज करने, पार्सल रखने, पार्किंग आदि सेवा भी बेहतर है।
[*]ये ट्रेन कोहरे के कारण देरी से नहीं चलती।
[*]सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध है।
[*]रैपिडो और उबर जैसी परिवहन सेवाओं से समझौता है।
Pages: [1]
View full version: अब तक दो करोड़ फेरे लगाने वाली नमो भारत ट्रेन को लेकर NCRTC की नई तैयारी, इससे और सुविधाजनक हो जाएगा आपका सफर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com