cy520520 Publish time 2025-12-13 22:08:47

ग्रेनेड हमले के आरोपी सईदुल अमीन की जमानत याचिका खारिज, 2015 में जालंधर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

/file/upload/2025/12/431642821790438473.webp



जागरण संवाददाता, अमरोहा। पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने के आरोपित अमरोहा निवासी सईदुल अमीन को जमानत नहीं मिल सकी है।

जालंधर की जेल में बंद आरोपित के स्वजन ने स्थानीय अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। सईदुल अमीन के तार पंजाब के बडे़ गैंगस्टर से जुड़े होने के साक्ष्य जालंधर पुलिस को मिले थे। इस मामले की जांच एनआइए ने भी की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

7 अप्रैल 2025 को पंजाब के जालंधर में भाजपा ने मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला किया गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर हमला करने वाले की शिनाख्त सईदुल अमीन निवासी मुहल्ला कटरा बख्तावर जनपद अमरोहा के रूप में की थी। 15 अप्रैल को जालंधर पुलिस ने दिल्ली से सईदुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया था।

दरअसल सईदुल के पिता का निधन हो चुका है तथा वह माता-पिता की इकलौती संतान है। घर पर उसकी वृद्ध मां ही रहती हैं। सईदुल अमरोहा से दिल्ली में स्टील वेल्डिंग का काम करने गया था। वहां अपराधियों के संपर्क में आने के बाद उसने जरायम की दुनिया में कदम रखा था। सईदुल अमीन की गिरफ्तारी के बाद जालंधर पुलिस ने अमरोहा में दो बार आकर पड़ताल की थी।

हालांकि सईदुल के नाम कोई बैंक अकाउंट नहीं था, लेकिन उसकी मां के नाम से बैंक अकाउंट की भी जांच की थी। इसके अलावा सईदुल के संपर्क में रहे कई अन्य युवकों से भी पूछताछ की गई थी। परंतु सभी को छोड़ दिया गया था। बाद में सईदुल को जेल भेज दिया था।

इस मामले की जांच एनआइए ने भी शुरू की थी। फिलहाल सईदुल जालंधर की जेल में बंद है। नवंबर में उसकी वृद्ध मां के साथ कई रिश्तेदारों ने सईदुल की जमानत याचिका जालंधर कोर्ट में दाखिल की थी। परंतु अदालत ने जमानत नहीं दी है। जिससे न सिर्फ वृद्ध मां की उम्मीद को झटका लगा है बल्कि सईदुल के जेल से रिहा होने के रास्ते भी अभी बंद ही नजर आ रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: ग्रेनेड हमले के आरोपी सईदुल अमीन की जमानत याचिका खारिज, 2015 में जालंधर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com