LHC0088 Publish time 2025-12-14 00:08:25

Jharkhand बगैर सुरक्षा रांची का औचक निरीक्षण करने निकले सीएम हेमंत, नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा

/file/upload/2025/12/5501156990769784130.webp

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिना सुरक्षा और पूर्व सूचना के रांची शहर का औचक निरीक्षण करने निकले।



राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को बिना सुरक्षा काफिला तथा पूर्व सूचना के रांची शहर का औचक निरीक्षण करने निकले। उनके अचानक औचक निरीक्षण पर निकलने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई।

मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों का दौरा कर जमीनी हकीकत का प्रत्यक्ष जायजा लिया और नागरिक सुविधाओं की स्थिति को करीब से देखा। किसी को पता नहीं था कि गाड़ी में मुख्यमंत्री स्वयं बैठे हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर की यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधाएं, साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की हालत और शहरी आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कहा - आवागमन को बेहतर बनाना प्राथमिकता

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों की ईज आफ लिविंग और आवागमन को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि योजनाओं का असर केवल काग़ज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव ज़मीन पर साफ़ दिखाई देना चाहिए।

हर वर्ग के नागरिक को विकास का वास्तविक लाभ मिलना चाहिए। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और नगर आयुक्त सुशांत गौरव भी मौजूद रहे।
रांची को बनाएं सुरक्षित, समावेशी और खुशहाल शहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची को एक सुरक्षित, समावेशी और खुशहाल शहर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शहरी विकास से जुड़े कार्यों में आम लोगों की जरूरतों, अनुभवों और सुझावों को गंभीरता से सम्मिलित किया जाए, ताकि रांची वास्तव में रहने, चलने और काम करने के लिहाज़ से एक बेहतर और सुविधाजनक शहर बन सके।
Pages: [1]
View full version: Jharkhand बगैर सुरक्षा रांची का औचक निरीक्षण करने निकले सीएम हेमंत, नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com