LHC0088 Publish time 2025-12-14 01:07:53

बोकारो की बेटी श्रुति मिश्रा ने Miss Maharashtra में लहराया परचम, मिला फर्स्ट रनर-अप का ताज

/file/upload/2025/12/1552246760276153175.webp

मिस महाराष्ट्र-फर्स्ट रनर-अप श्रुति मिश्रा (फोटो -सौजन्य)



जागरण संवाददाता, बोकारो। ‍Bokaro News: बोकारो की बेटी श्रुति मिश्रा ने गोवा में आयोजित मिस एवं मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस महाराष्ट्र – फर्स्ट रनर-अप का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ श्रुति ने न केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

श्रुति के पिता पशुपति नाथ मिश्रा वर्तमान में गढ़वा के उप विकास आयुक्त हैं । श्रुति पुणे में एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। श्रुति की प्रारंभिक पढ़ाई बोकारो में हुई है। पढ़ाई के साथ-साथ मंच कला, व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि रही है, जिसका असर प्रतियोगिता के हर चरण में देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कारा फाउंडेशन द्वारा 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक ताज विवांता, गोवा में किया गया था। देशभर से चयनित 12 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में एलेना मैक्सीमोवा, हिना खान और जोया सिराज शेख जैसी विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं।

खास बात यह रही कि हिना खान ने स्वयं श्रुति को मंच पर क्राउन पहनाया। आकर्षक रैम्प वॉक, संतुलित व्यक्तित्व, प्रभावशाली प्रस्तुति और आत्मविश्वासपूर्ण मंच संचालन से श्रुति ने निर्णायकों को प्रभावित किया। इस सफलता से बोकारो और झारखंड के युवाओं में उत्साह है।

श्रुति ने भविष्य में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने और महिला सशक्तिकरण व शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों में योगदान देने की इच्छा जताई है। उनकी उपलब्धि पर परिवार, प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी है।

श्रुति की यह सफलता उन युवतियों के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखती हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने साबित किया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।
Pages: [1]
View full version: बोकारो की बेटी श्रुति मिश्रा ने Miss Maharashtra में लहराया परचम, मिला फर्स्ट रनर-अप का ताज

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com