cy520520 Publish time 2025-12-14 02:07:36

पटना के मैदान पर द‍िख रहा देशभर के IAS-IPS का जलवा, कर्मी भी नहीं रहे पीछे, देख‍िये तस्‍वीरें

/file/upload/2025/12/4682870140184620527.webp

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. बी. राजेंद्र, बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक व अन्य। जागरण



जागरण संवाददाता पटना। All India Civil Service Athletics Championship: कलम की स्याही घिस अफसर बने महिला-पुरुष शुक्रवार को खेल मैदान पर पसीना बहाते दिखे। फाइलों में नजर दौड़ाते आइएएस-आइपीएस व सरकारी कर्मचारियों ने पाटलिपुत्र खेल परिसर के ट्रैक पर फर्राटा भरना शुरू किया, तो सबकी जुबान से यही निकला, दम तो अभी भी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ हुआ। 31 राज्य एवं केंद्रीय सचिवालय की टीमों से सजी चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया।

प्रत्यय अमृत ने प्रदेश को एक उभरते हुए खेल गंतव्य के रूप में रेखांकित करते हुए राज्य द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित प्रमुख खेल आयोजनों का उल्लेख किया।

/file/upload/2025/12/3385822913468782127.jpg
बिहार की समृद्ध संस्‍कृत‍ि

मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार अपनी समृद्ध संस्कृति और खेल खिलाड़ियों के प्रति आत्मीय आतिथ्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि देशभर के सिविल सेवकों के बीच आपसी सौहार्द और सहयोग को भी मजबूत करेगी।

इसके पहले 31 टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इसके उपरांत बिहार सचिवालय खेल फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय सिविल सेवा के ध्वज का ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. बी. राजेंद्र, एसबीपीडीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार एवं बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक सहित बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

/file/upload/2025/12/724747255337876300.jpg
बिहार से 54 एथलीट ले रहे प्रतियोगिता में भाग

प्रतियोगिता में बिहार, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक आदि राज्यों की भागीदारी है। कुल 1,084 प्रतिभागियों में 702 पुरुष, 328 महिला और 54 अधिकारी शामिल हैं।

इसमें अकेले बिहार से 54 एथलीट शामिल हैं। चैंपियनशिप में दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि स्पर्धा शामिल है। 40 से 60 वर्ष की आयु के वेटरन एथलीट भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

/file/upload/2025/12/1534763067026703705.jpg
पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम


महिला 500 मीटर दौड़

[*]भारती – केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली
[*]साक्षी पवार – महाराष्ट्र
[*]भारती साहू – छत्तीसगढ़



पुरुष 500 मीटर दौड़

[*]राहुल – केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली
[*]किसान तड़वी – महाराष्ट्र
[*]अभिषेक नैन – हरियाणा



महिला 800 मीटर दौड़

[*]यमुना लाडकट – आरएसबी मुंबई
[*]शिवानी कुमारी – बिहार
[*]भारती साहू – छत्तीसगढ़


पुरुष 800 मीटर दौड़

[*]राहुल – केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली
[*]हरदीप कुमार – आरएसबी मुंबई
[*]सुमित – एनसीटी दिल्ली



वेटरन पुरुष 800 मीटर दौड़ (40–50 वर्ष)



[*]अनीश – केरल
[*]प्रवीण – एनसीटी दिल्ली
[*]उम्मेद सिंह – उत्तराखंड



वेटरन पुरुष 800 मीटर दौड़ (50–60 वर्ष)



[*]राज कुमार – केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली
[*]राजेश कुमार – हरियाणा
[*]राजेंद्र सिंह – उत्तराखंड



वेटरन पुरुष 800 मीटर दौड़ (40–50 वर्ष)



[*]योगेंद्र – हरियाणा
[*]दीपक – एनसीटी दिल्ली
[*]वेद प्रकाश – आरएसबी इंदौर
Pages: [1]
View full version: पटना के मैदान पर द‍िख रहा देशभर के IAS-IPS का जलवा, कर्मी भी नहीं रहे पीछे, देख‍िये तस्‍वीरें

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com