deltin33 Publish time 2025-12-14 02:37:59

आरा में बड़ी वारदात: श्राद्धकर्म में पहुंचे युवक का पत्‍नी के प्रेमी से हो गया सामना, देखते ही देखते चल गई गोली

/file/upload/2025/12/2385858614367636934.webp

जख्‍मी गोलू कुमार का इलाज करते डॉक्‍टर। जागरण



जागरण संवाददाता, आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने श्राद्धकर्म में आए एक युवक को गोली मार दी। गोली दाएं हाथ को छूते हुए दाएं सीने में लगी।

जख्मी युवक 25 वर्षीय सुजीत कुमार उर्फ गोलू कुमार आयर थाना के बलिगांव निवासी स्व. संतोष सिंह के पुत्र है। उसे आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पत्‍नी का अवैध संबंध बना कारण

इस दौरान डीएसपी राज कुमार ने भी अस्पताल पहुंच घटना की छानबीन की। बताया जाता है कि गोलू कुमार की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि पत्नी का किसी युवक से अवैध संबंध है, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार की शाम गोलू भकुरा गांव में श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पत्नी के कथित प्रेमी हरिओम से हो गई, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने गोलू पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, इलाज कर रहे सर्जन डा. विकास सिंह ने बताया कि गोली दाहिने हाथ में लगकर पसली को छेदते हुए पीठ से बाहर निकल गई है।

इससे उसका लंग्स और पसली क्षतिग्रस्त हुआ है। सीटी स्कैन के बाद आपरेशन किया जाएगा। फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हत्या के प्रयास समेत अन्य कांड में 33 गिरफ्तार

एसपी राज के आदेश पर कांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी को लेकर चलाए गए छापेमारी अभियान में 33 पकड़े गए। इस दौरान हत्या के प्रयास में एक, एससी-एसटी में दो, पुलिस बल पर हमले में दो व वारंट में नौ पुलिस के हत्थे चढ़े है।

अभियान के दाैरान 76 लीटर देसी व 281 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब पीने में दस व बिक्री करने में तीन पकड़े गए। इस दाैरान 69 वारंट व नाै कुर्की का निष्पादन किया गया। करीब 1100 वाहनों की जांच कर दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
Pages: [1]
View full version: आरा में बड़ी वारदात: श्राद्धकर्म में पहुंचे युवक का पत्‍नी के प्रेमी से हो गया सामना, देखते ही देखते चल गई गोली

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com