cy520520 Publish time 2025-12-14 03:07:35

रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की मन्नत, मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं छह यूक्रेनी महिलाएं

/file/upload/2025/12/691263147890381170.webp

रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की मन्नत मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं छह यूक्रेनी महिलाएं (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच शनिवार को यूक्रेन की छह महिलाएं मंदसौर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने यहां महामृत्युंजय मंत्र का पाठ कर युद्ध विराम और यूक्रेन में शांति बहाली के लिए कामना की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिलाओं के साथ जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर संगम गिरी महाराज भी मौजूद रहे। संगम गिरी महाराज ने एक यूक्रेनी महिला को करनेश्वरी नाम दिया है, जिसने इंटरनेट पर सर्च कर मंदसौर के श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की थी।

वह शनिवार को महादेव के दर्शन करते हुए भावुक हो गई और आंखों से आंसू पोंछते हुए कहा कि यहां आकर बहुत खुश हूं। हमारा यूक्रेन अभी युद्ध का दंश झेल रहा है। जनता परेशान है, मैंने पशुपतिनाथ महादेव से शांति के लिए कामना की है।
मां काली की पूजा करती हैं करनेश्वरी

महामंडलेश्वर स्वामी संगम गिरी महाराज के अनुसार करनेश्वरी यूक्रेन में आयुर्वेदिक सेंटर खोल संचालित करती हैं। वह प्रतिदिन मां काली की पूजा करती हैं और जब भी भारत आती हैं तो तीर्थों पर दर्शन करने जरूर जाती हैं। अपना असली नाम भी वह अब करनेश्वरी ही बताती हैं। उन्हें महामृत्युंजय मंत्र भी कंठस्थ है।

ऑनलाइन क्लासेज, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम... दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बाद एक्शन में सरकार
Pages: [1]
View full version: रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की मन्नत, मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं छह यूक्रेनी महिलाएं

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com