LHC0088 Publish time 2025-12-14 03:07:44

National Lok Adalat: अकेले आगरा में ही 7.76 लाख वाद एक दिन में निस्तारित, Torrent Power से जुड़े आए सैकड़ों मामले

/file/upload/2025/12/5895507834586163053.webp

National Lok Adalat: सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जासं, आगरा। दीवानी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 7.76 लाख वादों का निस्तारण किया गया। नौ लाख रुपये की समझौता राशि के साथ टोरंट पावर के 510 वाद निस्तारित हुए।

जिला जज संजय कुमार मलिक ने दीप जलाकर लोक अदालत की शुरुआत की। बड़ी संख्या में वादकारी पहुंचे। जिला जज ने तीन व सभी अपर जनपद न्यायाधीशों ने अन्य प्रकृति के 662 वादों का निस्तारण किया। एक लाख 88 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेंद्र कुमार पांडेय ने 87 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें पीड़ित पक्षों को छह करोड़ 45 लाख 26606 रुपये प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज, अपर सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायालयों द्वारा 18155 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 55 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग प्रथम व द्वितीय के द्वारा कुल 52 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 84 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। वर्चुअल न्यायालय द्वारा एक लाख 140 मोटर वाहन चालानों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस, ग्रीन गैस, वैवाहिक प्रीलिटिगेशन, भारत दूर संचार निगम लिमिटेड, बैंक, फाइनेंसकर्मियों के छह लाख 54 हजार 445 वादों का निस्तारण किया गया।
Pages: [1]
View full version: National Lok Adalat: अकेले आगरा में ही 7.76 लाख वाद एक दिन में निस्तारित, Torrent Power से जुड़े आए सैकड़ों मामले

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com