deltin33 Publish time 2025-12-14 06:37:01

कोविड के बाद पटना साहिब में बढ़ी श्रद्धालुओं की आमद, 11 महीनों में 17 लाख से अधिक संगत ने टेका मत्था

/file/upload/2025/12/3694525766001082813.webp

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब। जागरण



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। पटना साहिब शहर धार्मिक पर्यटकों का केंद्र बनता जा रहा है। कोविड समाप्ति के बाद से पटना साहिब में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। धार्मिक स्थलों का केंद्र बने पटना साहिब में प्रतिदिन 25 हजार से अधिक श्रद्धालु धार्मिक स्थलों में पहुंच रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड और अन्य छुट्टियों पर यह संख्या 50 हजार से अधिक तक पहुंच जा रही है। वहीं प्रकाश पर्व पर यह संख्या इससे कई गुणा बढ़ जाती है।
11 महीनों में 17 लाख संगत पहुंचे गुरुघर

तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने सोमवार को बताया कि 350 वें प्रकाश पर्व से लेकर आजतक पटना साहिब के विकास में पंख लग गए हैं। पहले से दस गुणा अधिक सिख संगत गुरु की नगरी पहुंच रहे हैं।

प्रबंधक समिति के अध्यक्ष व पर्यटन सूचना केंद्र पटना साहिब के प्रभारी मुकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष के प्रारंभ से अबतक 11 महीनों में दस लाख से अधिक देश के विभिन्न राज्यों से संगत गुरुघर पहुंचे हैं।

पर्यटन विभाग के आकड़ों के अनुसार इस वर्ष के नवंबर में 1,49,570, अक्टूबर में 1,17,411, सितंबर में 1,37,011, अगस्त में 1,17,397, जुलाई में 91,753, जून में 1,35,788, मई में 77,626, अप्रैल में 1,17,760, मार्च में 1,75,589, फरवरी में 1,77,604 तथा जनवरी में 3,84, 922 संगत तख्त श्री हरिमंदिर, बाललीला गुरुद्वारा, कंगन घाट गुरुद्वारा तथा गुरु का बाग गुरुद्वारा में मत्था टेक गुरुघर का आशीष लिए।

चारों गुरुद्वारों में सबसे अधिक संगत तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेके हैं। ग्यारह माह के दौरान सबसे अधिक संगत 3,84, 922 जनवरी माह तथा सबसे कम संगत 77,626 मई माह में आए हैं।
गुरु के नगरी की बदली है तस्वीर

खान-पान व यात्रियों के ठहरने के लिए छोटे-बड़े होटल लगातार खुल रहे हैं। धार्मिक नगरी की तेजी से तस्वीर बदली है। नए प्रोजेक्ट भी तेजी से आकार ले रहे हैं। अध्यक्ष का मानना है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और बेहतर व्यवस्था के कारण ही देश-विदेश के संगतों का पटना साहिब आना जारी है।

प्रबंधक समिति के अध्यक्ष की माने तो एक दशक में पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर में डेढ़ करोड़ से अधिक संगत गुरुघर का आशीष ले चुके हैं। अधिकतर संगत पंजाब, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उतराखंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, बेंगलुरू, भोपाल, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से पहुंची है।
पटना साहिब गुरुद्वारों में संगतों का आंकड़ा

पटना साहिब के चार गुरुद्वारों में संगतों का मासिक आंकड़ा


    गुरुद्वारा का नाम जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर


   तख्त श्री हरिमंदिर
   195744
   114210
   89475
   62325
   43630
   63925
   44211
   58677
   71422
   61900
   67498


   बाललीला गुरुद्वारा
   68283
   28788
   33412
   19645
   15789
   27641
   18733
   23581
   27520
   17542
   31647


   कंगन घाट गुरुद्वारा
   49155
   14955
   21987
   18879
   9455
   18379
   10950
   15689
   13712
   9375
   19861


   गुरु का बाग गुरुद्वारा
   35740
   19651
   30715
   16911
   8752
   25843
   17859
   19450
   24357
   28594
   30599


Pages: [1]
View full version: कोविड के बाद पटना साहिब में बढ़ी श्रद्धालुओं की आमद, 11 महीनों में 17 लाख से अधिक संगत ने टेका मत्था

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com