deltin33 Publish time 2025-12-14 10:36:45

ठिठुरन बढ़ी! मुरादाबाद में बदला मौसम का मिजाज, पारा 10°C, अलाव की व्यवस्था सीमित

/file/upload/2025/12/776474473257085992.webp

सुबह के समय पर छाया कोहरा



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जैसे-जैसे सर्दी का असर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की सुबह सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे दिन भर बारिश या बदले मौसम की आशंका बनी रही। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे धूप निकल आई और लोगों को कुछ राहत मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण गलन अधिक महसूस की गई। शाम पांच बजे के बाद ठंड और तेज हो गई, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए।

सर्दी से बचने के लिए अब लोग ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह के समय दोपहिया वाहन सवार जैकेट, दस्ताने और टोपी पहने नजर आए। पहले जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह की सैर के लिए निकलते थे, अब उनकी संख्या लगातार घट रही है।

रामगंगा विहार, आशियाना, हिमगिरी, दीनदयाल नगर, काशीराम नगर सहित कई इलाकों में सुबह टहलने वालों की रौनक पहले जैसी नहीं रही। सोनकपुर स्टेडियम में भी सुबह अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की संख्या कम हो गई है। अब खिलाड़ी अधिकतर शाम के समय ही अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। रात के समय कोहरे की दस्तक भी शुरू हो गई है, हालांकि शनिवार की सुबह कोहरा हल्का रहा।
अलाव और रैन बसेरों की सीमित व्यवस्था

ठंड बढ़ने के बावजूद नगर निगम की ओर से फिलहाल केवल पांच स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में महिला व पुरुष, रेलवे स्टेशन, पुराना रोडवेज और पीतल बस्ती में ही अलाव जल रहे हैं। निगम का दावा है कि 15 दिसंबर से आवश्यकता के अनुसार अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

रोडवेज परिसर में अस्थायी रैन बसेरा भी बना दिया गया है, जहां जरूरतमंद लोग रात गुजार रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।



यह भी पढ़ें- 2026 \“पार्टी-मैनिया\“: दुबई के बुर्ज खलीफा से मुरादाबाद के क्लब तक, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के 5 हॉट डेस्टिनेशन
Pages: [1]
View full version: ठिठुरन बढ़ी! मुरादाबाद में बदला मौसम का मिजाज, पारा 10°C, अलाव की व्यवस्था सीमित

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com