cy520520 Publish time 2025-12-14 10:36:47

बदायूं में ठंड और घने कोहरे ने थामी ज‍िंदगी, 4 दिनों से राहत नहीं; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

/file/upload/2025/12/4135018784223849913.webp

बदायूं में घने कोहरे के बीच से गुजरता वाहन



जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले भर में पिछले चार दिनों से सर्दी के साथ घने कोहरे ने दस्तक दी है। शुक्रवार रात से ही कोहरे ने शहर से लेकर देहात तक कोहरा छा गया था। जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार सुबह कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार पर थम गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आमजन को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह, शाम और रात के समय ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन वह भी बेदम साबित हुई, जिससे सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी।

शनिवार को शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी कोहरे का खासा असर देखने को मिला। कोहरे के कारण रात के समय दूर तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल और जोखिम भरा हो गया। शनिवार सुबह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए।

सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली, लेकिन उसमें गर्माहट नहीं थी। दिनभर लोग पार्कों, मैदानों और छतों पर धूप सेंकते दिखे, फिर भी ठंड का असर बना रहा। बताते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में कोहरा और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
घने के कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन

बिसौली : नगर में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिल्टी बमुश्किल सौ मीटर थी। 10 बजे अचानक आए बादलों ने फिर से मौसम ठंडा कर दिया और तेज हवा चलने लगी। दोपहर एक बजे सूर्य भगवान निकल आए और कुछ गर्मी बढ़ी। शाम को फिर कोहरा छा गया।
आलू-सरसों की फसल पर संकट

सिलहरी: शनिवार को ठंड और कोहरे का जनजीवन पर खासा असर देखने को मिला। लोग दोपहर तक घरों से बाहर नहीं निकल सके। किसानों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण आलू व सरसों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन फसलों में फूल और सरसों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने ठंड से राहत के लिए गांवों में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।



यह भी पढ़ें- ठंड और घने कोहरे से थमी रफ्तार: बदायूं में यातायात प्रभावित, किसानों के लिए राहत!
Pages: [1]
View full version: बदायूं में ठंड और घने कोहरे ने थामी ज‍िंदगी, 4 दिनों से राहत नहीं; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com