cy520520 Publish time 2025-12-14 10:37:11

Kerala Local Body Polls: शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम में जीत से भाजपा क्यों है इतनी खुश, क्या है Inside Story?

/file/upload/2025/12/688823663194407266.webp

केरल पंचायत चुनाव रिजल्ट।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया है। राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने निगम पर जीत हासिल की है। भगवा पार्टी के लिए यह एक अनपेक्षित सफलता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के चुनाव में 101 में से 50 वार्डों में जीत हासिल की। सत्तारूढ़ एलडीएफ केवल 29 और कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ 19 सीटों पर सिमट गया, जबकि दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। इसे राजधानी पर पिछले 45 वर्षों से कायम लेफ्ट फ्रंट के दबदबे के खात्मे की शुरुआत माना जा रहा है।
कांग्रेस को चुनौती

भाजपा की जीत कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर कांग्रेस के सांसद हैं। हाल ही में वे पीएम मोदी की प्रशंसा और कांग्रेस की बड़ी बैठकों से गैरहाजिरी के कारण सुर्खियों में रहे हैं। कांग्रेस ने वैसे पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो वहां यूडीएफ और एलडीएफ के बीच ही मुकाबला हुआ है लेकिन भाजपा ने शहरी इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर खतरे की घंटी जरूर बजा दी है।

इस बार राज्य भर में भाजपा 577 वार्डों पर या तो जीती है या बढ़त में है। शहरी क्षेत्रों में उसका अभूतपूर्व उछाल देखा जा रहा है। इसे भाजपा के हाशिए से मुख्यधारा में आने के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: केरल के पंचायत चुनाव कौन जीता कौन हारा, BJP क्यों है खुश; नतीजों का क्या है निचोड़?
Pages: [1]
View full version: Kerala Local Body Polls: शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम में जीत से भाजपा क्यों है इतनी खुश, क्या है Inside Story?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com