cy520520 Publish time 2025-12-14 11:36:40

दिल्ली में साइबर गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 17 लाख की ठगी में म्यूल बैंक अकाउंट से कई लगों को बनाया शिकार

/file/upload/2025/12/8536129717650812209.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले की दरियागंज थाना पुलिस की टीम ने साइबर अपराध गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भजनपुरा के जुनैद परवेज के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि 17 लाख से अधिक की ठगी में उसके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मध्य जिले के उपायुक्त के मुताबिक, साइबर अपराधों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत थाना दरियागंज पुलिस ने एक संगठित साइबर अपराध गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच में यह सामने आया कि दरियागंज स्थित एक म्यूल बैंक अकाउंट का उपयोग कई पीड़ितों से ठगी गई रकम को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था।

एक पीड़ित ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि उसे फर्जी निवेश/स्टाक ट्रेडिंग ऐप के नाम पर 2.57 लाख की ठगी की गई। आगे की जांच में पता चला कि यही बैंक अकाउंट तीन अन्य साइबर ठगी मामलों में भी इस्तेमाल हुआ था। इस प्रकार कुल मिलाकर 17 लाख से अधिक की ठगी की रकम इसी खाते में भेजी गई थी।

जांच के दौरान अकाउंट होल्डर की पहचान जुनैद परवेज के रूप में हुई। उसके बाद तकनीकी निगरानी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने अपने सह-आरोपित मुस्तफाबाद के हमद आरिश के कहने पर अपने बैंक खाते में ठगी की रकम प्राप्त की और बाद में चेक के माध्यम से पैसे निकाल लिए। फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का पता किया जा रहा है।
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में साइबर गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 17 लाख की ठगी में म्यूल बैंक अकाउंट से कई लगों को बनाया शिकार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com