cy520520 Publish time 2025-12-14 12:06:33

767 डॉक्टर आज चुनेंगे अपना अध्यक्ष, IMA की गोरखपुर शाखा के तीन पदों के लिए पड़ेंगे वोट

/file/upload/2025/12/7217029068619640028.webp



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की गोरखपुर शाखा के डाॅक्टर रविवार को अपना नया अध्यक्ष चुनेंगे। कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 767 डाॅक्टरों को मतदान करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद भी आइएमए के 250 सदस्य और हैं लेकिन इन्होंने वार्षिक सदस्यता शुल्क नहीं जमा किया है। यदि मतदान के पहले भी सदस्यता शुल्क जमा हो जाएगा तो यह भी मतदान कर सकेंगे। पांच बजे मतदान खत्म होने के तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। रात आठ बजे के पहले परिणाम घोषित हो जाने की उम्मीद है।

चुनाव अधिकारी डाॅ. वीएन अग्रवाल, डाॅ. बीबी गुप्ता व डाॅ. जेपी जायसवाल ने बताया कि 57 सदस्यों ने पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान किया है। मतदाताओं की मांग पर मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होना था लेकिन अब यह शाम पांच बजे तक होगा। आइएमए के सचिव डाॅ. वाई सिंह ने सभी सदस्यों से अपील की कि वह समय से आकर मतदान जरूर करें।

यह भी पढ़ें- नए साल में रेलवे विभाग में इन पदों पर होगी बंपर भर्ती, RRB ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर


यह हैं मैदान में

[*]प्रेसीडेंट इलेक्ट- डाॅ. नदीम अरशद, डाॅ. नरेंद्र देव
[*]उपाध्यक्ष- डाॅ. सीमा शाही, डाॅ. महेंद्र कुमार गुप्ता, डाॅ. भारतेंद्र जैन
[*]कोषाध्यक्ष- डाॅ. डीके भगवानी, डाॅ. अमरेश कुमार सिंह


देर रात तक होता रहा प्रचार
आइएमए की गोरखपुर शाखा के चुनाव को लेकर शनिवार देर रात तक मतदाताओं से संपर्क चलता रहा। वाट्सएप ग्रुपों के साथ ही व्यक्तिगत वाट्सएप नंबर पर भी निवेदन का दौर चलता रहा। रविवार सुबह आठ बजे तक प्रत्याशियों के पार्क रोड पहुंचने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर डाक्टरों में जबरदस्त जोश है।
Pages: [1]
View full version: 767 डॉक्टर आज चुनेंगे अपना अध्यक्ष, IMA की गोरखपुर शाखा के तीन पदों के लिए पड़ेंगे वोट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com