Chikheang Publish time 2025-12-14 12:36:32

Weather Update: सड़कों पर छाया घना कोहरा, मैनपुरी में ठंडी हवाओं से तापमान लुढ़का

/file/upload/2025/12/1151106197278134217.webp

मैनपुरी में कोहरा। जागरण



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मौसम का हाल अन्य दिनों से बदल गया है। सुबह-सुबह चली शीतल बयार से सर्दी का ग्राफ बढ़ गया तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो गया। सुबह बार बजे के बाद आबादी और सड़कों पर कोहरा छाने से परेशानी हो गई। चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, अब सर्दी गति पकड़ने लगेगी। सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से धूप नहीं निकल सकी। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोग पहले ही दिन गर्म कपड़ों में दिखने लगे।
सुबह-सुबह चली ठंडी बयार ने बढ़ा दिया सर्दी का दायरा



मैनपुरी में शुक्रवार शाम से ही मध्यम गति से शीतल बयार चल रही थी। मौसम साफ था। शनिवार सुबह चार बजे तक मौसम साफ रहा लेकिन थोड़ी देर बाद ही आबादी के अंदर और सड़कों पर कोहरा छा गया। अचानक कोहरा छाने से लोग हैरान हो गए, जबकि दृश्यता कम होने से चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ गया। धूप भी नहीं निकली। ऐसा मौसम सुबह 10 बजे तक बना रहा। इसके बाद बयार की गति बदली तो कोहरा कुछ कम हुआ, जिससे सूरज चमकने लगे। वैसे, इसके बाद शाम होने तक सूरज अधिक तेज नहीं दिखा सके। रविवार को भी मौसम में ठंडक है।



तापमान में आई कमी

कोहरा और बयार की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले कम हो गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, आगामी दिनों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, तापमान में कमी आएगी।
Pages: [1]
View full version: Weather Update: सड़कों पर छाया घना कोहरा, मैनपुरी में ठंडी हवाओं से तापमान लुढ़का

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com