Chikheang Publish time 2025-12-14 15:37:20

बदायूं: सड़क पर खड़ा था रिक्शा, सरसों के खेत में युवक का शव... मच गई खलबली

/file/upload/2025/12/8977092439876271389.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब नौ बजे दादरा गांव के नजदीक सरसों के खेत एक युवक का शव पड़ा मिला। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रिक्शा भी खड़ा मिला, उसमें कबाड़ा भरा हुआ


वहीं सड़क किनारे एक रिक्शा भी खड़ा मिला है। उसमें कबाड़ा भरा हुआ है। इससे माना जा रहा है कि मरने वाला युवक कबाड़ बीनने वाला हो सकता है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सड़क किनारे खड़ा था रिक्शा

रविवार को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए थे तब उन्होंने सड़क किनारे रिक्शा खड़ा देखा था। आसपास देखने पर खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। तब थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
Pages: [1]
View full version: बदायूं: सड़क पर खड़ा था रिक्शा, सरसों के खेत में युवक का शव... मच गई खलबली

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com