आईजीआरएस रैंकिंग में गोरखपुर नगर निगम ने मारी बाजी, प्रदेश में पाया पहला स्थान
/file/upload/2025/12/3229903771499626722.webpगोरखपुर नगर निगम। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम ने नवंबर माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) रिपोर्ट में जन शिकायतों के निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम ने 100 में से 98 अंक हासिल कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की मंशा के अनुरूप है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के आधार पर जनशिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की निरंतर और सघन निगरानी की जाती है।
स्वयं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक पहलू की निगरानी करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि समस्याओं का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक धरातल पर हो।
रैंडम पांच शिकायतकर्ताओं से लिया जाता है फीडबैक
उन्होंने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है। प्रत्येक माह रैंडम आधार पर पांच शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाता है। यह फीडबैक यह पता लगाने में मदद करता है कि पीड़ित की शिकायत पर वास्तव में कार्रवाई की गई है या केवल रिपोर्ट दाखिल की गई है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स में सुबह लगाते टीका, शाम को देते हैं प्रमाणपत्र
इसके अतिरिक्त, जनशिकायतों से संबंधित विभागीय रिपोर्टों की भी नियमित रूप से जांच की जाती है। इन सख्त उपायों और निरंतर निगरानी का ही परिणाम है कि गोरखपुर नगर निगम एक बार फिर जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश भर में पहले स्थान पर कायम है।
Pages:
[1]