LHC0088 Publish time 2025-12-14 16:06:53

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती के 23 हजार पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, तुरंत कर लें अप्लाई

/file/upload/2025/12/707481201897771543.webp

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के जरिये 23175 पदों पर भर्ती की जानी है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 15 दिसंबर 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन फॉर्म भर लें, कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
12वीं पास युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई

बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण




इस भर्ती के माध्यम से बीएसएससी की ओर से कुल 23175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-

[*]लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC): 22072 पद
[*]क्लर्क/ टाइपिस्ट: 4 पद
[*]जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर: 534 पद
[*]एनिमल हसबैंड्री हेल्पर: 549 पद
[*]बेंच क्लर्क: 16 पद

इस तरीके से भरें फॉर्म

[*]बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल onlinebssc.com/25interlevela/ पर विजिट करें।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
[*]इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
[*]अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

Bihar 2nd Inter Level Recruitment 2025 Application Form
कितनी लगेगी फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क का भुगतान अवश्य करें, बिना फीस जमा किये गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Railway New Vacancy: रेलवे मंत्रालय ने लेवल 1 के 22 हजार पदों पर भर्ती की दी मंजूरी, आवेदन इस डेट से हो सकते हैं स्टार्ट
Pages: [1]
View full version: BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती के 23 हजार पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, तुरंत कर लें अप्लाई

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com