deltin33 Publish time 2025-12-14 16:06:55

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में कोहरे की ओट से गलन ने की चोट, जानें कैसा रहेगा मौसम

/file/upload/2025/12/8441754354782423206.webp

वाराणसी सह‍ित समूचे पूर्वांचल में गलन और कोहरे का दौर चल रहा है।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार ही रव‍िवार की सुबह कोहरे में घुली रही। वातावरण में नमी में इजाफा भी हुआ और कोहरे की वजह से सुबह अलसाई हुई नजर आई। वातावरण में शन‍िवार की शाम से ही धुंधलका घुलने लगा था। इसके बाद रात गहराने के साथ ही कोहरा घना होने लगा। आधी रात के बाद कोहरा और सघन होता चला गया।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह हुई तो घने कोहरे के बीच गाड़ि‍यों की गत‍ि काफी सुस्‍त हो गई। वातावरण में घुला कोहरा लोगों को दुश्‍वारी देता रहा तो दूसरी ओर कोहरे की वजह से आवागमन भी प्रभाव‍ित हुआ। हाइवे पर वाहन फॉग लाइट जलाकर चलते नजर आए तो दूसरी ओर ठंडी हवाओं का जोर भी लोगों का हांड़ कंपाता रहा। पश्च‍िमी व‍िक्षोभ की वजह से गलन भी हावी रही लेक‍िन न्‍यूनतम पारे में 24 घंटे में मामूली इजाफा भी दर्ज क‍िया गया। पारे में इजाफे का अर्थ यही माना जा रहा है क‍ि कोहरे और गलन से आगे कोई राहत नहीं म‍िलने वाली है।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 23.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.1 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.1°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.4 ड‍िग्री कम रहा। वहीं आर्द्रता न्‍यूनतम 76% और अध‍िकतम 96% दर्ज की गई। पश्‍च‍िम में बादलों की सक्र‍ियता बनी होने से हवाओं का रुख पूरब की ओर रहा तो धुंधलके की चादर पूर्वांचल में भी बनी रह सकती है। हालांक‍ि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर हुआ तो मैदानी क्षेत्रों में गलन का असर बढ़ सकता है। मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि क‍िसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना से इन्‍कार क‍िया है।
Pages: [1]
View full version: वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में कोहरे की ओट से गलन ने की चोट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com