Chikheang Publish time 2025-12-14 16:38:16

मलकानगिरी में अभी बंद रहेगा इंटरनेट, हिंसा के बाद 6 गिरफ्तार; 3.80 करोड़ का नुकसान

/file/upload/2025/12/2559198402860872017.webp

मलकानगिरी में अभी बंद रहेगा इंटरनेट



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मलकानगिरी जिले में हाल ही में हुई हिंसात्मक घटना के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और हालात में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि स्थिति बेहतर है, लेकिन एहतियातन जिले में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक सोमवार दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है।
धारा 163 को हटाया गया

जिला प्रशासन ने अफवाहों के प्रसार को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इंटरनेट शटडाउन को सोमवार दोपहर 12 बजे तक जारी रखने का फैसला किया है।

मलकानगिरी के जिलाधिकारी ने बताया कि समग्र स्थिति में सुधार के बावजूद यह प्रतिबंध तब तक प्रभावी रहेगा। इस बीच, जमीनी हालात की समीक्षा के बाद शनिवार से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा आदेश हटा लिए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हिंसा में 3.80 करोड़ का नुकसान

जिला प्रशासन के अनुसार, हिंसा के दौरान हुए कुल नुकसान का प्रारंभिक आकलन लगभग 3.80 करोड़ रुपये बताया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और पेयजल सहित सभी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था अभी भी बनी हुई है और प्रशासन स्थायी शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।
पानी और बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल

इस बीच, पानी और बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो चुकी है और जो निवासी अस्थायी रूप से गांव छोड़कर गए थे, उनमें से अधिकांश अपने घर लौट आए हैं। जमीनी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और क्षेत्र में शांति धीरे-धीरे लौट रही है।

स्थानीय लोगों में विश्वास बहाल करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात हैं और नियमित रूप से फ्लैग मार्च कर रहे हैं। प्रशासन प्रभावित परिवारों को पका हुआ भोजन और सूखा राशन भी उपलब्ध करा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि एहतियातन बंद किए गए स्कूलों को जल्द ही फिर से खोल दिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: मलकानगिरी में अभी बंद रहेगा इंटरनेट, हिंसा के बाद 6 गिरफ्तार; 3.80 करोड़ का नुकसान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com