लोहरदगा में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो की मौत, चालक घायल
/file/upload/2025/12/6926446246992965242.webpबोलेरो की टक्कर से दो की मौत
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में कुडू थाना क्षेत्र के ब्लाक मोड़ के समीप रविवार सुबह एक भयावह घटना हो गई। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की रांची में इलाज के क्रम में मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं बोलेरो का चालक भी घायल हुआ है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के कुडू मस्जिद चौक निवासी सुरेश साहू के 39 वर्षीय पुत्र जेनरल स्टोर के मालिकसत्येंद्र साहू और रांची के श्री मां ट्रांसपोर्ट के चालक बिहार के गया जिला के केवला निवासी 45 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है।
जनरल स्टोर का दुकान खोलने के लिए आए हुए थे
वहीं घायल की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के हाता टोली निवासी संतोष सिंह के पुत्र बोलेरो चालक 25 वर्षीय पिंटू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र साहू कुडू मस्जिद चौक के रहने वाले हैं। वह कुडू ब्लॉक मोड़ स्थित अपने जनरल स्टोर का दुकान खोलने के लिए आए हुए थे।
उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर खड़ी कर दुकान की ओर बढ़ ही रहे थे कि लोहरदगा से रांची की ओर आ रहे पिंटू सिंह ने बोलेरो को तेज रफ्तार से सत्येंद्र सिंह को टक्कर मार दी। जिससे सत्येंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कुछ दूरी पर बैठे हुए ट्रांसपोर्ट वाहन के चालक राजेश यादव को भी टक्कर मार दी। जिससे राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में राजेश और पिंटू सिंह को चोट आई थी। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
रांची के रिम्स में रेफर किया गया
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया था। रांची रिम्स ले जाने के बाद राजेश यादव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पिंटू सिंह का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के साथ ही शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Pages:
[1]