cy520520 Publish time 2025-12-14 19:07:23

UP Weather Update: रात में तेज हुई ठंड, दिन की धूप ने दी राहत; पढ़िए IMD का ताजा रिपोर्ट

/file/upload/2025/12/5440008527907586312.webp



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बीते कई दिनों से लगातार नीचे जा रहा पारा आखिर थम गया। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लोगों ने दिन के समय राहत महसूस की। हालांकि रात की ठंड अब भी कड़ाके की है और शीत हवाओं का असर साफ महसूस किया जा रहा है। सुबह की ठिठुरन के बाद जैसे ही धूप निकली, मौसम सुहाना हो गया और जनजीवन सामान्य होता दिखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार आगामी पश्चिमी विक्षोभ तथा पुरवा हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट पर रोक लगी है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 से बढ़कर 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 से बढ़कर 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले दो दिनों तक तापमान में थोड़ी और वृद्धि संभव है, पर इसके बाद गिरावट लौट सकती है। निम्न क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण तराई क्षेत्र में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। भोर में हल्का कोहरा छाया रहता है, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप के कारण दृश्यता सुधार जाती है।

यह भी पढ़ें- UP Roadways: नए साल में बदलेगी रोडवेज की सूरत, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

शनिवार को भी सुबह हल्का कोहरा रहा जिसके बाद धूप ने पूरे वातावरण को साफ और सुहावना बना दिया। राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में हल्की बढ़त रहेगी, लेकिन सुबह का कोहरा अब भी परेशान कर सकता है।
Pages: [1]
View full version: UP Weather Update: रात में तेज हुई ठंड, दिन की धूप ने दी राहत; पढ़िए IMD का ताजा रिपोर्ट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com