विपक्ष के नेताओं के लिए नीतीश कुमार के मंत्री ने कर दी बड़ी घोषणा, उनके लिए क्या प्रयास कर रहे हैं? बताया
/file/upload/2025/12/3629131424849003267.webpमंत्री दिलीप जायसवाल का विपक्ष पर कटाक्ष। जागरण आर्काइव
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने एसआइआर के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध को आधारहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस एसआइआर को बिहार की सात करोड़ से अधिक जनता ने स्वीकार कर लिया, उसका विरोध थेथेरोलॉजी से ज्यादा कुछ नहीं।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मीडिया को दिए बयान में डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है, यहां के इतने लोगों ने उत्सवी माहौल में मतदान में सहभागिता की। अब जब ज्ञान की धरती के लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया तो वे दिल्ली में बैठकर आंदोलन करेंगे तो जनता क्या सोचेगी। विपक्ष के नेताओं को बिहार आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एसआइआर का मतलब है मतदाता सूची का शुद्धिकरण। जिस मतदाता का नाम दो जगह है, जो मृत हो गए हैं या जगह छोड़कर जा चुके हैं, वैसे लोगों का नाम हटाया जा रहा है। इसकी शुरुआत बिहार से हुई।
तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अब कोई काम नहीं है। बेरोजगार हो गए हैं इसलिए रोड छाप बात करने लगे हैं। इन्हें लोकतंत्रत पर आस्था नहीं है।
बिहार में रोजगार एवं उद्योग धंधे पर विपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि विपक्ष के नेताओं की बेरोजगारी दूर हो। उन्हें कुछ काम में लगाएंगे।
Pages:
[1]