Chikheang Publish time 2025-12-14 21:07:11

मंडी की सियासत गरमाई, नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में, क्या है पूरा विवाद?

/file/upload/2025/12/541247599399017104.webp

नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष नर्वदा अभिलाषी।



जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की सियासत गरमा गई है। नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष नर्वदा अभिलाषी कांग्रेस को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। यदि उन्होंने औपचारिक रूप से इस्तीफे का एलान किया तो बल्ह क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है।

वह काफी समय से पार्टी से जुड़ी रही हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नर्वदा अभिलाषी ने पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नहीं सुनी जा रही बात

उनका कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी बात न तो सुनी जा रही है और न ही गंभीरता से ली जा रही है। उनकी नाराजगी का सबसे बड़ा कारण डीएवी भूमि प्रकरण है। इस विवाद में उनका आरोप है कि स्थानीय प्रशासन मनमानी कर रहा है।
नहीं हुई आपत्ति व सुझाव पर कार्रवाई

हाई कोर्ट के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है। कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अपनी आपत्तियां और सुझाव दिए, लेकिन उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे न केवल उनकी भूमिका कमजोर हुई, बल्कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी साख पर भी असर पड़ा है।
अपमानित महसूस कर रही हूं : नर्वदा

नर्वदा अभिलाषी का कहना है कि अधिकारियों की बेरुखी के कारण उन्हें अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तो वह स्वयं को अपमानित महसूस कर रही हैं। उनके करीबी बताते हैं कि वर्तमान हालात में वह किसी भी समय पार्टी छोड़ने का फैसला सार्वजनिक कर सकती हैं।
क्षेत्र में मानी जाती है मजबूत पकड़

राजनीतिक दृष्टि से नर्वदा अभिलाषी का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकता है। वह दो बार पंचायत प्रधान और एक बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके पति डा. आरके अभिलाषी भी पंचायत उपप्रधान रह चुके हैं। सामाजिक-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तित्व माने जाते हैं। ऐसे में उनका अलग होना आने वाले नगर निकाय और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति को कमजोर कर सकता है।
पूर्व मंत्री को भी करवाया था अवगत

नर्वदा अभिलाषी ने अपनी नाराजगी से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को भी अवगत कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्थानीय अधिकारी कांग्रेस समर्थकों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया और प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं निकाला गया, तो उनका कांग्रेस से इस्तीफा तय माना जा रहा है।


अधिकारी मेरी बात नहीं सुन रहे। नेताओं को अवगत करवा दिया है। यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी में बने रहने का कोई फायदा नहीं, मैं इस्तीफा दे दूंगी।
-नर्वदा अभिलाषी, अध्यक्ष, नगर परिषद नेरचौक।


यह भी पढ़ें: IMA POP: चंबा के छतराड़ी का सजल शर्मा बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, साधारण परिवार के बेटे की बड़ी उपलब्धि
Pages: [1]
View full version: मंडी की सियासत गरमाई, नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में, क्या है पूरा विवाद?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com