LHC0088 Publish time 2025-12-14 22:08:14

Nitin Nabin: विरासत में मिली राजनीत‍ि, नीतीश सरकार में लगातार तीसरी बार मंत्री बनाए गए न‍ित‍िन नबीन

/file/upload/2025/12/6326232169856585269.webp

भाजपा के नए राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नबीन। जागरण आर्काइव



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। BJP National Working President Nitin Nabin: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री निति‍न नबीन BJP (भारतीय जनता पार्टी) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्‍त‍ि की घोषणा की है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिग्‍गज भाजपा नेता व विधायक रहे नवीन किशोर सिन्‍हा के पुत्र नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार विधायक चुन गए हैं। पार्टी में उनका महत्‍व इस बात से समझा जा सकता है कि20 नवंबर को जब नीतीश कुमारने 10वीं पर मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्‍हें भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
2006 के उपचुनाव में पहली बार जीते

पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 2006 में उपचुनाव में उन्‍होंने पहली बार जीत हासिल की और विरासत को आगे बढ़ाया। इसके बाद 2010, 2015, 2020 में भी लगातार जीत का परचम लहराते रहे। 2025 के चुनाव में भी उन्‍होंने शानदार जीत हासिल की।

पहली बार नौ फरवरी 2021 को वे नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री बनाए गए थे। हालांकि उस पर वे 9 फरवरी 2022 तक ही मंत्री पद पर रह सके।
तीसरी बार बनाए गए मंत्री

दोबारा जब नीतीश कुमार ने एनडीए की सरकार बनाई तो 25 मार्च 2024 को उन्‍हें फिर से मंत्री बनाया गया। उन्‍हें नगर विकास एवं आवास विभाग का मंत्री बनाया गया।

मंत्रि‍मंंडल विस्‍तार में 2025 में ही 24 फरवरी को उन्‍हें दोबारा पथ निर्माण (Road Construction Department) का जिम्‍मा दिया गया। 2025 में भी उन्‍हें नगर विकास एवं आवास विभाग (Urban Development and Housing Department) का जिम्‍मा सौंपा गया है। वे भाजयुमो के प्रदेश अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।   

भाजपा का कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने पर नित‍िन नबीन ने कहा क‍ि जो जिम्‍मेदारी म‍िली है, उसे गंभीरता से निभाएंगे। पार्टी के उद्देश्‍यों को आगे बढ़ाएंगे।
Pages: [1]
View full version: Nitin Nabin: विरासत में मिली राजनीत‍ि, नीतीश सरकार में लगातार तीसरी बार मंत्री बनाए गए न‍ित‍िन नबीन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com