deltin33 Publish time 2025-12-14 23:37:30

Etawah Mahotsav 2026: इटावा महोत्सव पंडाल में आयोजित सम्मेलन में 52 पेंशनर हुए सम्मानित

/file/upload/2025/12/5041547246363738346.webp



जागरण संवाददाता, इटावा। महोत्सव पंडाल में रविवार को राजकीय पेंशनर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नेता इंजी. हरिकिशोर तिवारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी डाेगरा शक्ति ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पेंशनर सम्मेलन में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 52 पेंशनरों को मुख्य अतिथि व प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट शांति स्वरूप पाठक,एडवोकेट रवींद्र सिंह दुबे द्वारा शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि पेंशनर्स के किसी भी तरह की समस्या हाेने पर बिना किसी संकोच के हमसे वार्ता कर सकते हैं।

वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं को संगठन के माध्यम से अवगत कराने को कहा, जिससे कि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमए डा. सीएस नेगी ने पेंशनर्स के लिए अस्पताल में अलग खिड़की बनाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्यों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

डा. विमल स्वरूप पाठक, राजेश मिश्रा, रिजवान अहमद शफीक, अशोक दीक्षित, आरबी सिंह, विजय बहादुर तोमर, आनंद दुबे, लालजी दुबे, रामगोपाल मिश्रा, अनिल दीक्षित, जय प्रकाश यादव, महेश बाथम, वीरेंद्र सिंह पाल, मोहम्मद जिलानी, मोहम्मद इबाद सहित सभी पदाधिकारी उपस्थिति रहे। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा द्वारा आभार प्रकट किया गया। संचालन महामंत्री प्रदीप सक्सेना द्वारा किया गया।
Pages: [1]
View full version: Etawah Mahotsav 2026: इटावा महोत्सव पंडाल में आयोजित सम्मेलन में 52 पेंशनर हुए सम्मानित

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com